Home#IPL2026IPL 2027: आज होगा रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों का फैसला, जानें कब,...

IPL 2027: आज होगा रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों का फैसला, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 को लेकर मंगलवार, 17 नवंबर का दिन बेहद अहम होने वाला है। इस दिन सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियां उन खिलाड़ियों के नामों पर अंतिम फैसला लेंगी, जिन्हें वे अपनी टीम में बरकरार रखना चाहती हैं और जिन्हें रिलीज करने की योजना है। आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की निर्धारित समयसीमा भी इसी दिन समाप्त हो रही है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट पर टिकी हुई हैं।

रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के साथ क्या होगा?

आईपीएल में रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ी आगामी सीजन में भी अपनी मौजूदा फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते नजर आएंगे। वहीं, जिन खिलाड़ियों को टीमें रिलीज करेंगी, वे नीलामी के लिए उपलब्ध खिलाड़ियों के पूल में शामिल हो जाएंगे। इसके बाद फ्रेंचाइजियां अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इन खिलाड़ियों पर बोली लगा सकेंगी। आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को गोवा में किया जाएगा।

IPL 2027 Retention का लाइव प्रसारण कब?

आईपीएल 2027 के खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज प्रक्रिया 17 नवंबर यानी मंगलवार को होगी। इस दौरान सभी फ्रेंचाइजियों की ओर से रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों के नाम सामने आएंगे। हालांकि, इसके लाइव प्रसारण का आधिकारिक समय अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसके शाम 5 बजे से प्रसारित होने की जानकारी दी गई है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका प्रसारण शाम 6 बजे से शुरू हो सकता है।

टीवी और मोबाइल पर कहां देख सकेंगे लाइव?

अगर आप आईपीएल 2027 की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट से जुड़ी हर अपडेट लाइव देखना चाहते हैं तो भारत में इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा सकता है। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। इसके जरिए क्रिकेट प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीमों के फैसलों और खिलाड़ियों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन कब और कहां होगा?

रिटेंशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन की तैयारी शुरू हो जाएगी। इस नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर 2026 को गोवा में किया जाएगा। रिलीज किए गए खिलाड़ियों के साथ नए खिलाड़ी भी इस नीलामी का हिस्सा बन सकेंगे। फ्रेंचाइजियां अपनी टीम की जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगाएंगी।

मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन और फाइनल लिस्ट की तारीख

16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद फ्रेंचाइजियों को नीलामी के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची सौंपने का मौका मिलेगा। टीमों के पास अपनी फाइनल लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर है। इसके बाद 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी में खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।

Read More:

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी ₹1,245 उछली, जानें 22 कैरेट गोल्ड का भाव

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments