HomeBreaking Newsपंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, कैप्टन अमरिंदर ने PM मोदी...

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, कैप्टन अमरिंदर ने PM मोदी से की मुलाकात

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच दोबारा गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी सियासी हलचल के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस हफ्ते की शुरुआत में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दे उठाए।

कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को पंजाब में नशे की समस्या, गैंगस्टर नेटवर्क और पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित आतंकवाद के खतरे की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि इन चुनौतियों से निपटने में केंद्र सरकार और बीजेपी किस तरह राज्य की मदद कर सकते हैं। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि बैठक में किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। अमरिंदर सिंह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्च कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

अकाली दल-BJP गठबंधन की चर्चाओं के बीच मुलाकात

अमरिंदर सिंह लंबे समय से पंजाब में अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन की वकालत करते रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने दोनों दलों के साथ आने की पैरवी की थी। वह सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाले अकाली दल के साथ गठबंधन के समर्थक रहे हैं, जबकि सुखबीर कभी उनके राजनीतिक विरोधी हुआ करते थे। ऐसे में प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अकाली दल और बीजेपी के बीच 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की संभावनाओं पर बातचीत चलने की खबरें हैं। माना जा रहा है कि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के बीच भी बैठक हो सकती है।

गठबंधन के पक्ष में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता

बीजेपी के दो अन्य वरिष्ठ नेता भी पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन का समर्थन कर चुके हैं। इनमें पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल शामिल हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह 2002 से 2007 और फिर 2017 से 2021 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें राज्य की राजनीति, प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मामलों का गहरा अनुभव है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी भी उनकी बातों को अहमियत देते हैं। ऐसे में पंजाब के मौजूदा हालात पर उनकी ओर से दी गई जानकारी को केंद्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read More

चंडीगढ़ निगम चुनाव की तैयारी तेज, आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments