HomeBreaking NewsBigg Boss 20: माही विज के छलके आंसू, एक्स हसबैंड जय भानुशाली...

Bigg Boss 20: माही विज के छलके आंसू, एक्स हसबैंड जय भानुशाली इमोशनल होकर बोले- ‘हमारे बीच कभी पैसे नहीं आए’

‘बिग बॉस 20’ के घर में माही विज(Mahhi Vij) से जुड़ा एक भावुक पल चर्चा में है। अरिश्फा खान के साथ बहस के बाद माही रो पड़ीं। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, बेटी तारा की परवरिश और जय भानुशाली से तलाक के बाद की परिस्थितियों के बारे में खुलकर बात की। माही ने बताया कि उन्होंने गुजारा-भत्ता लेने से इनकार क्यों किया। इस पूरे मामले पर उनके पूर्व पति जय भानुशाली ने भी सोशल मीडिया के जरिए उनका समर्थन किया है।

शो में साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हुए माही ने कहा कि एक मां के तौर पर वह अपनी बेटी की जिम्मेदारी खुद संभालना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि जय ने हमेशा उनका साथ दिया है लेकिन वह उनसे गुजारा-भत्ता नहीं लेना चाहती थीं। माही के मुताबिक, उन्हें पता है कि जय ने पैसे कमाने के लिए कितनी मेहनत की है। वह अपनी बेटी तारा का भविष्य अपने दम पर सुरक्षित करना चाहती हैं। माही ने यह भी बताया कि इस फैसले पर उन्हें दोबारा विचार करने की सलाह दी गई थी, लेकिन वह अपने निर्णय पर कायम रहीं।

जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर किया सपोर्ट

माही को भावुक होते देखने के बाद जय भानुशाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने माही को हिम्मत रखने के लिए कहा और स्पष्ट किया कि उनके रिश्ते में कभी पैसे को लेकर कोई विवाद नहीं रहा।

jay bhanushali

जय ने अपने संदेश में कहा कि मुश्किल समय में वे एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी लिखा कि माही और बेटी तारा जीवनभर उनकी जिम्मेदारी रहेंगी। शादी का रिश्ता खत्म होने के बावजूद उनके प्रति प्यार और सम्मान कम नहीं होगा।

तलाक के बाद भी कायम है आपसी सम्मान

माही विज और जय भानुशाली ने इसी साल की शुरुआत में अपने तलाक की जानकारी दी थी। इसके बाद भी दोनों के बीच आपसी सहयोग बना हुआ है। माही फिलहाल बिग बॉस के घर में हैं जबकि जय बेटी तारा की देखभाल कर रहे हैं।

माही ने बातचीत में बताया कि उनकी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बेटी की परवरिश के इर्द-गिर्द घूमता है। शो में उनका भावुक होना और जय का सार्वजनिक समर्थन यह दिखाता है कि अलग होने के बाद भी दोनों बेटी की जिम्मेदारी और आपसी सम्मान को महत्व दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट! 2 महीने में ₹54,000 सस्ती हुई चांदी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments