HomeBreaking Newsनालासोपारा की हाईराइज इमारत में आधी रात लगी भीषण आग, दो महिलाओं...

नालासोपारा की हाईराइज इमारत में आधी रात लगी भीषण आग, दो महिलाओं की मौत, 14वीं मंजिल से 4 लोग रेस्क्यू

Nalasopara Fire: महाराष्ट्र के नालासोपारा-वसई लिंक रोड स्थित इम्पीरियल हाइट्स इमारत में आधी रात के करीब भीषण आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फाल्गुनी शाह और अश्विनी पारकर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 50 वर्ष बताई गई है। आग और धुएं के कारण इमारत में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

धुएं में दम घुटने की आशंका

तुलिंज अस्पताल की प्रभारी डॉ. कविता जगदा की शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाओं की मौत आग से फैले धुएं में दम घुटने के कारण होने की आशंका है। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना के दौरान इमारत से आग की लपटों के साथ बड़ी मात्रा में धुआं बाहर निकल रहा था।

14वीं मंजिल पर फंसे चार लोग

आग लगने के बाद इसी इमारत की 14वीं मंजिल पर एक ही परिवार के चार लोग फंस गए थे। बताया गया कि घर के बाहर आग की लपटें निकल रही थीं, जिसके चलते चारों ने इमारत के बाहर बनी एक छोटी-सी जगह का सहारा लिया। वे करीब 40 से 45 मिनट तक मदद का इंतजार करते रहे और इस दौरान उनकी जान पर बनी रही।

क्रेन की मदद से सभी को बचाया

घटना की सूचना मिलते ही वसई-विरार शहर महानगरपालिका का अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया। 14वीं मंजिल तक पहुंचने के लिए बड़ी क्रेन का इस्तेमाल किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अग्निशमन दल की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

नवरात्रि के बीच मची अफरा-तफरी

आग की घटना के समय नवरात्रि उत्सव के कारण इलाके में पहले से ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आग की खबर फैलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। पूर्व महापौर रुपेश जाधव भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। आचोले पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

आग की वजह अभी सामने नहीं

फिलहाल इम्पीरियल हाइट्स में आग लगने के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इमारत में अग्निसुरक्षा की व्यवस्था ठीक से काम कर रही थी या नहीं। हादसे में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन भी अभी सामने नहीं आया है। संबंधित विभागों की जांच के बाद आग के कारण, सुरक्षा व्यवस्था और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

Read More:

‘SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं, 29 में प्रचंड हार के लिए रहें तैयार’, राहुल गांधी पर जमकर बरसे गृह मंत्री अमित शाह

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments