HomeBreaking NewsSIT के सामने नहीं पेश हुए SAD के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल,...

SIT के सामने नहीं पेश हुए SAD के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, राजनीतिक कार्यक्रमों को बताया वजह

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को विशेष जांच दल (SIT) के सामने पेश नहीं हुए। उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस अधिकारी संस्थान में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनकी ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्शदीप सिंह कलेर और परमिंदर सिंह रोमाणा SIT के समक्ष पहुंचे। दोनों ने जांच टीम को बताया कि सुखबीर सिंह बादल पहले से तय राजनीतिक कार्यक्रमों के चलते शुक्रवार को उपस्थित नहीं हो सके।

तय कार्यक्रमों का दिया हवाला

अर्शदीप सिंह कलेर के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल को हाल में चोट लगी थी और शुक्रवार को सेहत की जांच होनी थी। इसके अलावा पार्टी के कई कार्यक्रम पहले से निर्धारित हैं। उन्होंने SIT को जानकारी दी कि सुखबीर सिंह बादल 30 सितंबर के बाद पूछताछ के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। पार्टी की ओर से जांच प्रक्रिया को लेकर यह मांग भी रखी गई है कि सुखबीर सिंह बादल से सवाल लिखित रूप में किए जाएं। अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि वह प्रत्येक सवाल का लिखित जवाब देने और हर उत्तर पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं। कलेर और रोमाणा ने उन आरोपों को भी खारिज किया कि सुखबीर सिंह बादल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

20 जुलाई को दो घंटे हुई थी पूछताछ

बता दें कि यह मामला श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं के बाद हुए विरोध प्रदर्शन से है। प्रदर्शन के दौरान बहबल कलां में पुलिस फायरिंग हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। इस मामले की जांच अलग-अलग आयोगों और जांच टीमों से होते हुए अब पंजाब पुलिस की SIT कर रही है। इससे पहले 20 जुलाई को SIT ने सुखबीर सिंह बादल से करीब दो घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें 11 सितंबर को फिर से जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा गया था।

अगली पेशी की तारीख अब SIT करेगी तय

शुक्रवार को सुखबीर बादल की अनुपस्थिति के बाद अब SIT उनकी अगली पेशी की तारीख तय करेगी। पार्टी नेताओं ने बताया कि 30 सितंबर तक उनकी व्यस्तताएं पहले से तय हैं और उसके बाद वह जांच दल के सामने उपस्थित हो सकते हैं।

Read More

राजधानी-वंदे भारत समेत 120 ट्रेनें रद्द या डायवर्ट, 11-13 सितंबर तक सफर में बदलाव, BRICS समिट से क्या कनेक्शन?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments