HomeBreaking Newsदिल्ली में BRICS Summit का अलर्ट! 11-13 सितंबर को जानें क्या खुलेगा...

दिल्ली में BRICS Summit का अलर्ट! 11-13 सितंबर को जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में 18वें BRICS लीडर्स समिट(BRICS Summit) का आयोजन होना है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों, प्रतिनिधिमंडलों और कई VVIP मेहमानों के दिल्ली पहुंचने के कारण राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त की गई है। 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध, रूट डायवर्जन और अस्थायी पाबंदियां देखने को मिल सकती हैं।

BRICS की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अधीन आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। इसके अलावा, दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले कार्यालयों, स्वायत्त संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी इस दिन अवकाश रहेगा। उपराज्यपाल ने 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

ट्रेन और उड़ानों पर भी असर

समिट की वजह से दिल्ली में 26 ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि कई अन्य ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों के संचालन पर अस्थायी प्रतिबंध रहेगा और यात्रियों को करीब 40 मिनट तक की देरी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में गैर-निर्धारित उड़ानों पर रोक रहेगी।

बैंक, निजी कार्यालय और मेट्रो रहेंगे चालू

11 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि RBI के अवकाश कैलेंडर में इस दिन बैंक हॉलिडे नहीं है। निजी कार्यालय भी सामान्य रूप से काम करेंगे, हालांकि कर्मचारियों को ट्रैफिक जाम और डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली मेट्रो सेवा अगले आदेश तक जारी रहेगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट स्टेशन स्थित मेट्रो म्यूज़ियम 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेगा।

VVIP काफिलों की आवाजाही के दौरान बसों के रूट अस्थायी रूप से बदले या रोके जा सकते हैं। कैब सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन नियंत्रित इलाकों में पिकअप और ड्रॉप से बचने की सलाह दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 4,800 ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया है। यात्रियों को घर से निकलने से पहले ताजा ट्रैफिक अपडेट जरूर देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें : BRICS Summit के लिए पुतिन पहुंचे दिल्ली, आज मोदी संग होगी अहम बैठक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments