HomeBreaking NewsBRICS 2026: 5-स्टार होटल, स्नाइपर्स का पहरा और देसी जायका, दुनिया के...

BRICS 2026: 5-स्टार होटल, स्नाइपर्स का पहरा और देसी जायका, दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं का भारत में यूं होगा स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी करेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन में सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख, विदेशी प्रतिनिधि और अन्य आमंत्रित वीवीआईपी शामिल होंगे। इस वैश्विक बैठक के लिए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े और व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा का अभेद्य घेरा और 30 हजार जवानों की तैनाती

समिट की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 30,000 जवानों को तैनात किया गया है, जिनमें से लगभग आधे दिल्ली पुलिस के और बाकी अर्धसैनिक बलों के जवान हैं। एयरपोर्ट, प्रमुख होटलों और आयोजन स्थल भारत मंडपम को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है। इसके अलावा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूस के तीन सैन्य परिवहन विमान भी लैंड करते देखे गए हैं।

पुतिन, जिनपिंग और अन्य नेताओं के लिए अलग-अलग होटलों का इंतजाम

चाणक्यपुरी और आसपास के प्रमुख पांच सितारा होटलों द लीला पैलेस, द ललित, आईटीसी मौर्य, ताज पैलेस, द ओबेरॉय और द इंपीरियल में वीवीआईपी मेहमानों के ठहराव की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर अधिकांश राष्ट्राध्यक्षों को अलग-अलग होटलों में ठहराया जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के होटल में बांग्लादेश के प्रतिनिधि भी रुकेंगे, जबकि उनकी सुरक्षा का जिम्मा एक एडिशनल डीसीपी और दो एसीपी की पालियों में रहेगा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको एक ही होटल में रहेंगे और उनकी सुरक्षा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल संभालेगी। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के लिए अलग होटल की व्यवस्था है। इंडोनेशिया, इथियोपिया, कजाकिस्तान और थाईलैंड के नेता एक होटल में रुकेंगे, जबकि अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और सऊदी अरब, बहरीन व ब्राजील के वित्त मंत्री अलग होटल में ठहरेंगे। रूस और चीन की अग्रिम सुरक्षा टीमें आधुनिक हथियारों के साथ पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

भारतीय व्यंजनों और मिलेट्स का खास मेन्यू

विदेशी मेहमानों के लिए तैयार विशेष मेन्यू में भारतीय जायके और मोटे अनाज का मुख्य आकर्षण रहेगा। नाश्ते में रागी डोसा, बाजरा उपमा और मिलेट पोंगल के साथ ताजे मौसमी फल, नारियल पानी और मट्ठा परोसा जाएगा। दोपहर के भोजन में गुजराती, राजस्थानी और दक्षिण भारतीय थाली का स्वाद मिलेगा, जिसमें कश्मीरी पुलाव, दक्कनी तड़का, हैदराबादी वेज व नॉन-वेज बिरयानी और साउथ इंडियन स्टू शामिल हैं। वहीं डिनर में अवधी कबाब, तंदूरी डिशेज और धीमी आंच पर पकी ग्रेवी वाली भारतीय डिशेज का स्वाद विदेशी प्रतिनिधि लेंगे। मेहमानों की खान-पान संबंधी पसंद का ध्यान रखने के लिए शाकाहारी और मांसाहारी सेक्शन अलग बनाए गए हैं, जहां समर्पित शेफ तैनात रहेंगे।

 

READ MORE: गुरुग्राम में पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, रिटायर्ड फौजी ने PG संचालक को मारी गोली

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments