HomeBreaking NewsAAP की राष्ट्रीय परिषद बैठक में बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल फिर चुने...

AAP की राष्ट्रीय परिषद बैठक में बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल फिर चुने गए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) को अपना राष्ट्रीय संयोजक चुन लिया है। बुधवार को हुई पार्टी की नेशनल काउंसिल की वर्चुअल बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति बनी। बैठक में 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया। पार्टी ने इसी दौरान 23 सदस्यों वाली नई नेशनल एग्जिक्युटिव का भी गठन किया।

पंकज गुप्ता को पार्टी का नया नेशनल सेक्रेटरी बनाया गया है, जबकि एनडी गुप्ता नेशनल ट्रेजरर की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। AAP ने नई टीम को संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। पार्टी के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने केजरीवाल को दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगे की चुनौतियों के लिए तैयार है।

चुनावी चुनौतियों के बीच नेतृत्व बरकरार

पिछले कुछ वर्षों में AAP को कई चुनावों में राजनीतिक झटकों का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद केजरीवाल पार्टी के प्रमुख नेता और राष्ट्रीय स्तर पर उसका नेतृत्व करते रहे हैं। राजनीति में आने से पहले वह सामाजिक गतिविधियों से जुड़े थे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियानों में सक्रिय रहे।

उन्होंने ‘परिवर्तन’ नाम की संस्था के जरिए राशन, बिजली, सरकारी सेवाओं और अन्य जनहित से जुड़े मामलों को उठाया। वर्ष 2006 में आयकर विभाग से इस्तीफा देने के बाद उन्हें उसी साल रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला। बाद में उन्होंने पुरस्कार की राशि से पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की।

आंदोलन से मिली पहचान

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान केजरीवाल प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। इसके बाद 2 अक्टूबर 2012 को आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई। 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने नई दिल्ली सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर चुनावी राजनीति में बड़ी शुरुआत की।

28 दिसंबर 2013 को उन्होंने पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली लेकिन जन लोकपाल विधेयक को लेकर फरवरी 2014 में इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 14 फरवरी 2015 को उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री पद संभाला। अब पार्टी की राष्ट्रीय कमान फिर उनके हाथों में है। नई नेशनल एग्जिक्युटिव के गठन के साथ AAP ने आगे की राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने का संकेत दिया है।

यह भी पढ़ें : ‘सीड एक्ट’ लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments