HomeBreaking Newsगांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत पर भरभराकर गिरी क्रेन, 10-15 लोगों के दबे...

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत पर भरभराकर गिरी क्रेन, 10-15 लोगों के दबे होने की आशंका

गुजरात के गांधीनगर(Gandhinagar) के कुडासन इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की साइट पर बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान एक भारी-भरकम क्रेन अचानक नीचे गिर गई। क्रेन गिरते ही निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त साइट पर काम कर रहे करीब 10 से 15 मजदूरों के मलबे और क्रेन के हिस्सों के नीचे फंसे होने की आशंका जताई गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की चार से अधिक गाड़ियां राहत और बचाव कार्य में लगाई गई हैं। मलबे के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया। मौके पर एंबुलेंस भी तैनात की गईं ताकि घायल लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

12 घायलों को सुरक्षित निकाला गया

अब तक 12 घायल लोगों को बचाए जाने की जानकारी सामने आई है। गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें मौके पर मौजूद लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। घटनास्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

मेडिकल टीम लगातार कर रही जांच

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया के मुताबिक, मेडिकल टीम घायलों के इलाज और जांच में जुटी है। घायलों के एक्स-रे और ब्लड टेस्ट जैसे जरूरी परीक्षण किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर रीढ़ की हड्डी, ऑर्थोपेडिक्स और सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी इलाज के लिए बुलाया गया है। प्रशासन और राहत टीमें फिलहाल बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : पहले चोरी, फिर बरामदगी! जयपुर पुलिस पर उठे सवाल, CCTV ने खोल दिए…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments