HomeBreaking Newsदीवार हटाई और भरभराकर गिरी बिल्डिंग! दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में मजदूर-ठेकेदार कासगंज से...

दीवार हटाई और भरभराकर गिरी बिल्डिंग! दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में मजदूर-ठेकेदार कासगंज से अरेस्ट

दिल्ली के सत्य निकेतन(Satya Niketan) में बिल्डिंग गिरने के मामले में पुलिस ने मजदूर ठेकेदार सानोज कुमार को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने इमारत में चल रहे निर्माण और मरम्मत के काम से जुड़ी कई जानकारियां पुलिस को दीं। पुलिस के मुताबिक, हादसे से पहले बेसमेंट में बड़ी मात्रा में मलबा जमा किया गया था और ग्राउंड फ्लोर की एक दीवार भी हटाई गई थी।

पुलिस के मुताबिक, सानोज को करीब 10 दिन पहले महेश गुप्ता ने निर्माण और मरम्मत का काम सौंपा था। इसके बदले उसे प्रतिदिन 2,800 रुपये मजदूरी मिल रही थी। बेसमेंट को ग्राउंड फ्लोर के स्तर तक लाने की तैयारी के दौरान वहां लगभग तीन ट्रक मलबा डाला गया था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस काम के लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं।

दुकान के लिए हटाई गई दीवार

पुलिस की जांच के मुताबिक, हादसे के दिन ग्राउंड फ्लोर पर दुकान के लिए जगह बनाने के मकसद से एक दीवार तोड़ी गई। बेसमेंट में पहले से मौजूद भारी मलबे के बीच दीवार हटाए जाने के बाद इमारत पर अतिरिक्त दबाव पड़ा। पुलिस का दावा है कि इससे ढांचे की मजबूती प्रभावित हुई और बिल्डिंग अचानक गिर गई।

PG संचालक भी पुलिस की गिरफ्त में

मामले में पुलिस ने PG संचालक शुधांशु लवनीश को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह 2022 से सत्य निकेतन में अपने दोस्त के साथ PG चला रहा था। अगस्त 2025 में उसने हादसे वाली बिल्डिंग की चार मंजिलें 1.05 लाख रुपये मासिक किराये पर ली थीं। पुलिस का आरोप है कि शुधांशु को इमारत की खराब स्थिति की जानकारी थी फिर भी निर्माण कार्य जारी रहा।

इससे पहले पुलिस महेश गुप्ता को गिरफ्तार कर चुकी है। महेश गुप्ता, सानोज कुमार और शुधांशु लवनीश को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस अब निर्माण कार्य, इमारत की स्थिति, सुरक्षा मानकों और हादसे की वास्तविक वजह की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : आज रात होगा Apple का बड़ा इवेंट, जानें भारत में कब और कहां देखें लाइव…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments