HomeBreaking Newsहलवारा एयरपोर्ट से नहीं उड़ीं 2 फ्लाइटें, ऑपरेशनल दिक्कत बनी वजह, 100...

हलवारा एयरपोर्ट से नहीं उड़ीं 2 फ्लाइटें, ऑपरेशनल दिक्कत बनी वजह, 100 से ज्यादा पैसेंजर हुए परेशान

लुधियाना के हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट(Halwara Airport) से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गईं। बुधवार को ऑपरेशनल दिक्कत के चलते दिल्ली-हलवारा और हलवारा-दिल्ली सेक्टर की दोनों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। फ्लाइट कैंसिल होने से एयरपोर्ट पहुंचे करीब 115 यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अचानक उड़ान रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों के सामने आगे का सफर तय करने की समस्या खड़ी हो गई। एयर इंडिया की ओर से यात्रियों को अगली उपलब्ध फ्लाइट से यात्रा करने का विकल्प दिया गया। कुछ लोगों ने इंतजार करना उचित समझा, जबकि जरूरी काम होने के कारण कई यात्रियों ने प्राइवेट टैक्सी और दूसरे साधनों का सहारा लेकर दिल्ली जाने का फैसला किया।

दिल्ली से ही नहीं उड़ सका विमान

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह दिल्ली से हलवारा पहुंचने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-481 निर्धारित समय पर दिल्ली से उड़ान नहीं भर पाई। इसके चलते पूरे दिन की आगे की उड़ान व्यवस्था भी प्रभावित हो गई।

दरअसल, दिल्ली से हलवारा आने वाला यही विमान वहां पहुंचने के बाद AI-482 के रूप में दिल्ली के लिए वापस रवाना होता है। जब विमान हलवारा पहुंचा ही नहीं तो यहां से दिल्ली जाने वाली वापसी उड़ान भी संचालित नहीं की जा सकी। मजबूरी में एयरपोर्ट प्रबंधन को AI-482 भी रद्द करनी पड़ी।

सुबह एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों में बढ़ी बेचैनी

बुधवार सुबह जब यात्री अपनी यात्रा के लिए हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिली। अचानक बने इस हालात से यात्रियों में असमंजस और नाराजगी देखने को मिली। कई यात्रियों के जरूरी काम दिल्ली में थे इसलिए उन्होंने वैकल्पिक परिवहन का सहारा लिया।

लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में यात्रियों को उम्मीद है कि ऑपरेशनल समस्याओं का जल्द समाधान होगा ताकि दिल्ली रूट पर हवाई सेवा सामान्य रूप से चल सके।

यह भी पढ़ें : जल्द ही यह सरकारी बैंक बन जाएगा प्राइवेट, अंतिम चरम में डील…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments