महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आरसीएफ पुलिस ने इस मामले में महिला के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि आरोपी ने महिला को जहर मिली सॉफ्ट ड्रिंक पिलाई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी को संदेह था कि महिला किसी दूसरे युवक के साथ रिश्ते में थी। मृतका की पहचान विष्णुमाया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 25-26 अगस्त की दरमियानी रात वह चेंबूर की मैसूर कॉलोनी स्थित बंगला नंबर 57-ए में बेहोशी की हालत में मिली थी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच के बाद बॉयफ्रेंड पर शक
महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े लोगों से पूछताछ की और उपलब्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान कथित तौर पर सामने आया कि विष्णुमाया को उसके बॉयफ्रेंड आशीष मगर ने जहर मिली सॉफ्ट ड्रिंक पिलाई थी। पुलिस का आरोप है कि आशीष मगर ने शुरुआत में मामले को गुमराह करने की कोशिश की। उसने महिला की मौत को सामान्य या प्राकृतिक मौत बताने का प्रयास किया। हालांकि, जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस का शक उस पर गहराता गया। इसके बाद आरसीएफ पुलिस ने आशीष मगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कथित तौर पर जहर कहां से लाया गया था और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में किस तरह मिलाया गया। पुलिस आरोपी की मंशा और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट होने की उम्मीद है।
पुणे में पत्नी के प्रेमी की हत्या
इसी बीच महाराष्ट्र के पुणे से भी प्रेम संबंध को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी अमर पवार की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अमर पवार और आरोपी दीपक पाल की पत्नी के बीच पिछले करीब चार वर्षों से प्रेम संबंध था। घटना से कुछ दिन पहले अमर महिला को सारोला लेकर आया था और उसे उत्तर प्रदेश स्थित उसके गांव भेजने की कोशिश कर रहा था।
Read More
कंधे पर बिल्ली को बैठाकर डिग्री लेने पहुंचा छात्र, कन्वोकेशन में प्रोफेसर भी रह गए हैरान…

