कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दौरान स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में भारत के गलत नक्शे को लेकर विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रेस्तरां में इस्तेमाल किए गए नैपकिन पर छपे भारत के नक्शे में पूर्वोत्तर राज्यों को नहीं दिखाया गया था। इस पर भारतीय मुक्केबाज और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने कड़ी आपत्ति जताई। गौरतलब है कि लवलीना ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक अपने नाम किया था।
An Indian restaurant in Glasgow has found itself in the middle of a controversy after hosting members of the Indian contingent following their successful campaign at the Commonwealth Games
.Glasgow restaurant sparks fury after leaving out Northeast from India map on its napkins… pic.twitter.com/hoJQq3QGYQ
— IANS (@ians_india) August 2, 2026
भारत का हर हिस्सा अहम – लवलीना बोरगोहेन
असम की रहने वाली लवलीना बोरगोहेन ने कहा कि नैपकिन पर बने नक्शे में पूर्वोत्तर भारत को शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि रेस्तरां के बाहर लगे नक्शे में भी यही गलती दिखाई दी। लवलीना ने कहा, “नैपकिन पर बने नक्शे में हमारा पूर्वोत्तर नहीं दिखाया गया है। बाहर लगे नक्शे में भी नॉर्थ ईस्ट नहीं है। यह देखकर मुझे बहुत बुरा लगा। भारत का हर हिस्सा महत्वपूर्ण है और उसे सही तरीके से दिखाया जाना चाहिए।” उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।
रेस्तरां की चुप्पी बरकरार
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी रेस्तरां में इस्तेमाल किए गए नक्शे पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि नक्शे में केवल पूर्वोत्तर ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर का भी अधूरा चित्रण किया गया है। उन्होंने रेस्तरां प्रबंधन से आग्रह किया कि गलत नक्शे वाले सभी नैपकिन तुरंत हटाए जाएं और उनकी जगह भारत की संपूर्ण भौगोलिक सीमा को सही रूप में दर्शाने वाला नक्शा इस्तेमाल किया जाए। यह विवाद ग्लास्गो के लोकप्रिय भारतीय रेस्तरां ‘मिस्टर सिंह्स इंडिया – द होम ऑफ करी’ में सामने आया। करीब तीन दशक पुराने इस रेस्तरां में अक्सर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और विशेष मेहमानों की मेजबानी की जाती रही है। हालांकि, विवाद के बावजूद अब तक रेस्तरां प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।
Read More
44 लाख के बीमा के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत 4 लोग गिरफ्तार, करीब दो पहले हुई थी लव मैरिज

