HomeBreaking Newsकराची हमले के एक दिन बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, 35...

कराची हमले के एक दिन बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, 35 से ज्यादा नागरिकों की हुई मौत

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर एक बार फिर तनाव गहरा गया है। पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य अभियान चलाया, जिसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति हो गई है। पाकिस्तान का दावा है कि कार्रवाई में कई आतंकवादी मारे गए, जबकि अफगानिस्तान का कहना है कि हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की जान गई है।

क्या होती है ‘डबल टैप’ रणनीति?

सैन्य शब्दावली में ‘डबल टैप’ उस रणनीति को कहा जाता है, जिसमें किसी स्थान पर पहला हमला करने के कुछ समय बाद उसी जगह दोबारा हमला किया जाता है। इस रणनीति की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अक्सर आलोचना होती है, क्योंकि दूसरे हमले के दौरान राहतकर्मी, डॉक्टर्स और पत्रकार मौके पर मौजूद हो सकते हैं।

आतंकियों के ठिकानों को बनाया निशाना – पाकिस्तान 

रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने देर रात अफगानिस्तान के पक्तिका, पक्तिया और कुनार प्रांतों में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। पाकिस्तान का कहना है कि यह अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया और इसमें आतंकवादी संगठन जमात-उल-अहरार और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि यह कार्रवाई देश के भीतर हाल में हुए आतंकी हमलों के जवाब में की गई। उनके अनुसार, अभियान में 29 आतंकवादी मारे गए और कई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।

कराची हमले के बाद बढ़ी कार्रवाई

पाकिस्तान सरकार का कहना है कि हाल के दिनों में खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और कराची में सुरक्षा बलों पर हुए हमलों के बाद यह सैन्य अभियान शुरू किया गया। कराची में हुए हमले में पाकिस्तान रेंजर्स के तीन जवानों की मौत हुई थी, जबकि चार अन्य घायल हुए थे।

नागरिक बने हमलों का शिकार – अफगानिस्तान 

तालिबान प्रशासन ने पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। अफगान अधिकारियों का दावा है कि हमलों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत 35 से अधिक आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस कार्रवाई को “कायरतापूर्ण आक्रमण” बताते हुए कहा कि इसे किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता।

Read More

पेट्रोल की कीमतों पर ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले- विक्रेताओं को कम करनी चाहिए कीमतें…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments