HomeBreaking Newsउतरवाई तुलसी माला, कलावा काटा, लेकिन बुर्के में दे दी एंट्री... NEET...

उतरवाई तुलसी माला, कलावा काटा, लेकिन बुर्के में दे दी एंट्री… NEET री-एग्जाम सेंटर में चेकिंग के दौरान छिड़ा नया विवाद

NEET-UG 2026 के री-एग्जाम के दौरान देश के कई परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले जांच से गुजरना पड़ा। कई जगहों पर छात्रों से कलावा, ज्वैलरी और अन्य सामान हटवाए गए, जबकि कुछ अभ्यर्थियों को हिजाब में भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

कोटा में 92 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

राजस्थान के कोटा में री-एग्जाम के लिए 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। दादाबाड़ी स्थित मोदी स्कूल केंद्र पर एक छात्र के चश्मे की भी जांच की गई, जबकि कुछ परीक्षार्थियों के हाथ में बंधे कलावे हटवाए जाने की बात सामने आई। इसी तरह सूरत में एक छात्रा से तुलसी की माला उतरवाने का मामला भी सामने आया।

हिजाब में छात्रा को दिया प्रवेश

अजमेर के सावित्री स्कूल परीक्षा केंद्र पर ब्यावर की एक छात्रा बुर्का पहनकर पहुंची थी। शुरूआती जांच के दौरान उसे कुछ समय के लिए रोका गया। बाद में अधिकारियों और परिजनों के बीच बातचीत के बाद निर्धारित जांच प्रक्रिया पूरी की गई और छात्रा को परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दे दी गई। इस पर छात्रा के पिता का कहना है कि “जब NTA ने यह नियम बनाया है, तो उन्हें इसकी इजाज़त देनी चाहिए; वरना, मेरी बेटी बिना बुर्के के परीक्षा देने नहीं जाएगी। वह तीन साल से इसकी तैयारी कर रही है। मेरी बेटी ने 3 मई को परीक्षा दी थी और तब भी उसने बुर्का पहना हुआ था। नियम 18 के अनुसार, आपको अपने धार्मिक कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति है… हमने उनसे कहा कि वे अच्छी तरह से जांच करने के लिए किसी महिला स्टाफ सदस्य को बुलाएं और किसी निजी जगह पर, पर्दे के पीछे बुर्का हटवा लें, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।”

उत्तर प्रदेश में भी रही सख्ती

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच की गई। आजमगढ़ में अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बालों की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। लखनऊ में हिजाब पहनकर पहुंची छात्राओं को विस्तृत जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला। वहीं नोएडा में कुछ अभ्यर्थियों से कलावा और ज्वैलरी हटवाने की जानकारी सामने आई, जबकि झांसी में कान में बाली पहनकर पहुंचे एक अभ्यर्थी को बाली उतारने के बाद ही अंदर जाने दिया गया।

Read More

फर्जी खबरों पर दिल्ली HC सख्त, 24 घंटे में सोशल मीडिया से सभी आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का दिया निर्देश

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments