HomeBreaking Newsअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों ने किया योग, गृह मंत्री अमित...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों ने किया योग, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

International Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने भी देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित योग कार्यक्रमों में भाग लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में योगाभ्यास किया, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मेघालय की राजधानी शिलांग में आयोजित योग उत्सव में शामिल हुए। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में योग कर स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया।

शिलांग में राजनाथ सिंह ने किया योग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित ईस्टर्न एयर कमांड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन के लिए बेहद अहम है।

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में किया योग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया है। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘समस्त देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योगाभ्यास से निरोगी काया, शांत मन और धैर्यपूर्ण जीवन की प्राप्ति होती है। यह व्यायाम के साथ-साथ जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का मार्ग भी है। मोदी जी के नेतृत्व में आज योग पूरे विश्व में एक जीवनशैली के रूप में अपनाया जा रहा है। आइए, संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हों।’

दिल्ली में विदेश मंत्री जयशंकर ने किया योग

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। उन्होंने स्वास्थ्य, कल्याण और समग्र जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। जयशंकर ने कहा कि योग बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित जीवन के लिए अहम है।

Read More:

पंजाब सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज को P.S.P.C.L. में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का फैसला 

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments