HomeBreaking Newsबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, NH-31 पर तेज रफ्तार कार ट्रक से...

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, NH-31 पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, ट्रेनिंग से लौट रहे 3 दारोगा समेत 4 की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के बेगूसराय जिले में नेशनल हाईवे-31 पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे पुलिस विभाग को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में तीन थाना प्रभारियों समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। सभी अधिकारी पटना से एक दिवसीय सरकारी प्रशिक्षण पूरा कर अपने-अपने जिले मधेपुरा लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे में चार पुलिसकर्मियों की मौत

इस हादसे में मधेपुरा जिले के बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, आरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर, रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान और सरकारी वाहन के चालक नीरज कुमार की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साजन पासवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

साहेबपुर कमाल के पास हुआ हादसा

यह दुर्घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास उस समय हुई जब वाहन तेज रफ्तार में था। पुलिस अधिकारियों की कार नेशनल हाईवे 31 पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार और सदर डीएसपी आनंद पांडेय सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में तेज रफ्तार वजह

बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने बताया कि यह घटना अत्यंत दुखद है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस महकमे में शोक का माहौल

एक साथ तीन थाना प्रभारियों और एक चालक की मौत से पूरे बिहार पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मधेपुरा और बेगूसराय दोनों जिलों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। अधिकारियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

दिल्ली के तुगलकाबाद में दर्दनाक हादसा, इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत, कई घायल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments