HomeBreaking Newsअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने PM मोदी के साथ शेयर की...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने PM मोदी के साथ शेयर की तस्वीरें, White House आने का दिया न्योता

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका संबंधों, व्यापार, सुरक्षा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक के दौरान मार्को रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया।

PM मोदी ने साझा की मुलाकात की तस्वीरें

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत करके उन्हें खुशी हुई। पीएम मोदी ने बताया कि बातचीत के दौरान भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में जयशंकर और डोभाल भी रहे मौजूद

इस अहम बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और दोनों देशों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान ऊर्जा, व्यापार, निवेश, महत्वपूर्ण तकनीक और रणनीतिक सहयोग जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

अमेरिकी राजदूत ने क्या कहा?

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई मुलाकात बेहद सार्थक रही। उन्होंने बताया कि सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर से होगी द्विपक्षीय वार्ता

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह बैठक दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होगी।इसके अलावा रूबियो नई दिल्ली में आयोजित क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान पश्चिम एशिया संकट, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं रूबियो

मार्को रूबियो चार दिन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय के कार्यक्रम के मुताबिक वह अमेरिका दूतावास के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि यह दौरा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम साबित होगा।

Read More

पाटीदार ने ‘यूनिवर्स बॉस’ का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, सिर्फ इतने गेंदों में ठोके 100 छक्के!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments