HomeBreaking Newsतमिलनाडु CM विजय को उपहार में मिला विराट कोहली के ऑटोग्राफ वाला...

तमिलनाडु CM विजय को उपहार में मिला विराट कोहली के ऑटोग्राफ वाला बैट, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने सी. जोसेफ विजय इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों से बधाइयां और खास तोहफे मिल रहे हैं। इसी कड़ी में बीते शुक्रवार को उन्हें एक बेहद खास गिफ्ट मिला, जिसे उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर किया।

MRF की टीम ने दिया खास गिफ्ट

मशहूर टायर कंपनी MRF की टीम ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के ऑटोग्राफ वाला क्रिकेट बैट गिफ्ट किया। इस खास तोहफे को पाकर विजय काफी खुश नजर आए। उन्होंने बैट हाथ में लेकर तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सचिवालय में हुई मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, MRF की टॉप मैनेजमेंट टीम तमिलनाडु में कंपनी के कामकाज और निवेश को लेकर चर्चा करने मुख्यमंत्री विजय से मिलने सचिवालय पहुंची थी। औपचारिक बैठक के बाद कंपनी अधिकारियों ने विजय को यह खास बैट भेंट किया। इस दौरान विजय मोनोक्रोम सूट और पारंपरिक अंगवस्त्रम में नजर आए।

फिल्मों से राजनीति तक का सफर

सी. जोसेफ विजय ने लंबे समय तक तमिल सिनेमा में सुपरस्टार के रूप में पहचान बनाई। साल 2024 में उन्होंने ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) पार्टी बनाकर राजनीति में कदम रखा। राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले उन्होंने निर्देशक एच. विनोद के साथ ‘जननेता’ नाम की फिल्म भी साइन की थी। हालांकि फिल्म की रिलीज फिलहाल सेंसर बोर्ड की मंजूरी का इंतजार कर रही है।

फैंस के बीच लगातार बढ़ रहा क्रेज

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी हर तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। विराट कोहली के ऑटोग्राफ वाला बैट मिलने के बाद भी फैंस ने इसे लेकर जमकर प्रतिक्रिया दी है।

Read More

हरिद्वार में गंगा नदी में नॉनवेज फेंकने पर हिंदूवादी संगठनों ने जताई नाराजगी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments