HomeBreaking Newsपंजाब में नशा तस्करों पर पुलिस का सख्त एक्शन, अवैध हेरोइन और...

पंजाब में नशा तस्करों पर पुलिस का सख्त एक्शन, अवैध हेरोइन और नशीलो गोलियों समेत 126 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पंजाब पुलिस ने राज्यभर में विशेष अभियान चलाकर 126 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 614 ग्राम हेरोइन और 733 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा नशे के कारोबार से जमा किए गए 1350 रुपये की नकदी भी जब्त की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग जिलों में एक साथ छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। राज्य में सक्रिय ड्रग नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

नशा मुक्ति पर भी फोकस

पंजाब पुलिस केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने की दिशा में भी काम कर रही है। अभियान के दौरान 15 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून के जरिए नहीं जीती जा सकती, इसके लिए समाज में जागरूकता और पुनर्वास भी बेहद जरूरी है।

पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस और जनता दोनों की भागीदारी जरूरी है। पंजाब सरकार और पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Read More

कांग्रेस नेताओं को ‘पप्पू’ बनाने वाला गिरफ्तार, राहुल गाँधी का PA बनकर नेताओं से ठगे करोड़ो रूपए !

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments