Apple New CEO: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए जॉन टर्नस को नया CEO नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, 50 साल के जॉन टर्नस अब कंपनी की कमान संभालेंगे और आने वाले समय में इसे एक नई दिशा भी देंगे।
टिम कुक को मिली नई जिम्मेदारी
मौजूदा CEO Tim Cook 1 सितंबर को अपने पद से हट जाएंगे। हालांकि, वे कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। कुक 2011 से कंपनी संग जुड़े हुए हैं और उनके कार्यकाल में Apple ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं।
AI के दौर में लिया गया बड़ा फैसला
यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब टेक इंडस्ट्री तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में आगे बढ़ रही है। ऐसे में कंपनी भविष्य की चुनौतियों और अवसरों को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व में बदलाव कर रही है, ताकि इनोवेशन और कम्पीटशन में बढ़त बनाई जा सके।
कौन हैं जॉन टर्नस?
जॉन टर्नस लंबे समय से Apple के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने 2001 में कंपनी जॉइन की थी। करीब 25 साल के अपने करियर में उन्होंने प्रोडक्ट डिजाइन और हार्डवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
कितनी है जॉन टर्नस की शिक्षा?
जॉन टर्नस ने University of Pennsylvania से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। Apple से पहले उन्होंने वर्चुअल रिसर्च सिस्टम में काम किया था। 2013 में उन्हें हार्डवेयर इंजीनियरिंग का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया और 2021 में वे कंपनी की एग्जीक्यूटिव टीम का हिस्सा बने।
प्रोडक्ट डेवलपमेंट में दे चुके हैं बड़ा योगदान
जॉन टर्नस Apple के कई बड़े और सफल प्रोडक्ट्स के विकास में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इनमें iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और AirPods जैसे डिवाइस शामिल हैं। हाल ही में iPhone Air को पेश करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
टिम कुक ने की सराहना
टिम कुक ने जॉन टर्नस की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास एक इंजीनियर की समझ और एक इनोवेटर की ऊर्जा है। उन्होंने टर्नस को दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि Apple में उनके योगदान को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। कुक के अनुसार, कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए टर्नस सही विकल्प हैं। टर्नस के राज में Apple के प्रोडक्ट इनोवेशन और बाजार रणनीति में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर AI और हार्डवेयर इंटीग्रेशन के क्षेत्र में कंपनी नई दिशा में काम कर सकती है।
Read More:
गुजरात में ₹2500 करोड़ के बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा, 3 बैंक अधिकारियों समेत अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार

