HomeBreaking Newsमोगा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बदलाव रैली, बोले - पंजाब...

मोगा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बदलाव रैली, बोले – पंजाब में भाजपा बनाएगी सरकार

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मोगा में बदलाव रैली आयोजित की। रैली को संबोधित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंच पर केसरी रंग की पगड़ी पहनकर पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी।

गठबंधन की अटकलों पर विराम

गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद शिरोमणि अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो दो साल के भीतर नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने का प्रयास किया जाएगा।

किसानों से MSP पर फसल खरीद का वादा

अमित शाह ने अपने संबोधन में किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सरकार ने नाफेड के जरिए व्यवस्था की है, जिसके तहत जो किसान नाफेड पर अपनी फसल का पंजीकरण कराएगा उसकी तिलहन फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मक्के की फसल को भी MSP पर खरीद रही है और किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

दो साल में नशा खत्म करने का दावा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो दो साल के भीतर नशे के कारोबार को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में कई बड़े फैसले लिए हैं और जो वादे किए, उन्हें पूरा भी किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने पहले भी कई बड़े फैसले लेकर उन्हें लागू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का वादा किया था और उसे पूरा किया।

Read More

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी, अमृतसर में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments