HomeBreaking Newsदिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुरू होगा टोल टैक्स, NHAI की नई रेट लिस्ट...

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुरू होगा टोल टैक्स, NHAI की नई रेट लिस्ट जारी, जानें कैसे बचा सकते हैं पैसे…

अगर आप भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बनाए गए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सफर कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। इस हाईवे पर जल्द ही टोल टैक्स वसूली शुरू होने वाली है। NHAI के अनुसार, अगले लगभग दो महीनों के भीतर इस मार्ग पर पूरी तरह टोल प्रणाली लागू कर दी जाएगी।

एक दिन में आना-जाना करने वालों को मिलेगी छूट

यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि जो लोग एक ही दिन में दिल्ली से देहरादून जाकर वापस लौटेंगे, उन्हें टोल में खास छूट मिलेगी। अगर आप केवल एक तरफ की यात्रा करते हैं, तो लगभग 675 रुपये टोल देना होगा।

वहीं अगर आना-जाना (दोनों तरफ) का टोल एक साथ भुगतान करते हैं, तो कुल 1010 रुपये देने होंगे। इस तरह जाते समय ही दोनों तरफ का टोल भरने पर यात्रियों को करीब 340 रुपये की बचत हो सकती है।

12,000 करोड़ की लागत वाला हाईवे

यह हाईवे भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बनाया गया है। करीब 213 किलोमीटर लंबा यह मार्ग लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। NHAI का अनुमान है कि इस हाईवे से हर साल लगभग 900 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा। 

इसी आधार पर माना जा रहा है कि लगभग 13 वर्षों में इस परियोजना की लागत पूरी तरह वसूल हो जाएगी। शुरुआती तीन महीनों तक टोल वसूली एक अस्थायी एजेंसी के माध्यम से की जाएगी, इसके बाद लंबे समय के लिए टेंडर प्रक्रिया के जरिए स्थायी एजेंसी नियुक्त की जाएगी।

कार चालकों से सबसे ज्यादा कमाई का अनुमान

NHAI के आंकड़ों के अनुसार, इस हाईवे पर चलने वाले वाहनों में लगभग 71% हिस्सेदारी कारों की होगी। इसी वजह से टोल से होने वाली कुल आय का सबसे बड़ा हिस्सा कार चालकों से मिलने की संभावना है।

इस नए कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय कम होने के साथ-साथ यातायात भी अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : पंजाब के 3.34 लाख परिवारों को बड़ी राहत, 31 मार्च से पहले सरकार देगी बड़ा फायदा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments