Monday, February 23, 2026
HomeBreaking Newsलुधियाना में हाईवे-शहरी पार्किंग का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा...

लुधियाना में हाईवे-शहरी पार्किंग का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया उद्घाटन

लुधियाना में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने देश के पहले हाईवे-शहरी संगठित पार्किंग पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। ये प्रोजेक्ट नेशनल हाईवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड की ओर से विकसित किया जा रहा है।

मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि ये प्रोजेक्ट शहर की लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की कमी और सड़क किनारे अव्यवस्था को काफी हद तक कम करेगा, साथ ही उन्होंने कहा कि रोजाना आने-जाने वालों, व्यापारियों और निवासियों को सुरक्षित और संगठित पार्किंग सुविधा मिलेगी।

Punjab-Ludhiana-Minister-Sanjeev-Arora- Inaugurates-Highway-Urban-Parking- Project-News

मंत्री संजीव अरोड़ा ने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से ट्रैफिक अनुशासन सुधरेगा और सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी, साथ ही उन्होंने कहा कि ये मॉडल भविष्य में पंजाब के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments