Sunday, February 22, 2026
HomeBreaking Newsपाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान पर हवाई हमला, 20 से ज्यादा लोगों की...

पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान पर हवाई हमला, 20 से ज्यादा लोगों की मौत

पाकिस्तान ने शनिवार देर रात अफगानिस्तान की सीमा पर हवाई हमला किया जिसमें कम से कम 20 लोगों की मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उनसे आतंकी कैंपों को निशाना बनाया है, वहीं अफगान तालिबान का कहना है कि ये हमले नागरिक ठिकानों पर किए गए हैं।

अफगान तालिबान के सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर लिखा, “कल रात उन्होंने नांगरहार और पत्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाएं और बच्चो सहित दर्जनों लोग शहीद और घायल हुए हैं।”

वहीं पकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए हमले की पुष्टि की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि “पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के आधार पर सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान तालिबान और उसके सहयोंगियों से संबंधित सात आतंकवादी कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया है।”

पाकिस्तान के हवाई हमले पर अफगान तालिबान नेतृत्व ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने उनकी हवाई सीमा का उल्लंघन किया है और जवाबी कार्रवाई का अधिकार उनके पास है जिसके जिसके लिए उन्होंने काबुल और कंधार में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है साथ ही तालिबान ने सऊदी, कतर और तुर्किये को भी जानकारी दी है। अफगानिस्तान का कहना है कि सही समय आने पर पाकिस्तान को इस हमले का जवाब दिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments