Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsराजीव बिंदल बने हिमाचल BJP के तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष

राजीव बिंदल बने हिमाचल BJP के तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमान एक बार फिर डॉ. राजीव बिंदल को सौंपी गई है। यह तीसरा मौका है जब बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिमला के पीटरहॉफ होटल में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।

बिंदल के सामने बड़ी चुनौती

अब डॉ. बिंदल के सामने सबसे बड़ी चुनौती विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर से तालमेल बिठाकर 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करना होगा। राजनीतिक जानकारों के अनुसार जयराम ठाकुर और बिंदल के बीच मतभेद रहे हैं, ऐसे में पार्टी को एकजुट करना और संगठन को मजबूत करना उनके कार्यकाल की प्राथमिकता होगी।

पहले भी संभाल चुके हैं अध्यक्ष पद

बिंदल इससे पहले भी तीन साल से ज्यादा समय तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में वह नाहन सीट से कांग्रेस के अजय सोलंकी से हार गए थे।

अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी

पार्टी को 25 दिसंबर 2023 तक हिमाचल में नया अध्यक्ष चुनना था, लेकिन अंदरूनी गुटबाजी और रणनीतिक कारणों से यह फैसला लंबे समय तक टलता रहा। अब यह लगभग साफ हो गया है कि राजीव बिंदल 2027 के विधानसभा चुनाव की कमान भी संभालेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments