Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent NewsUNSC में पाक की फजीहत, कोई प्रस्ताव नहीं हुआ पारित

UNSC में पाक की फजीहत, कोई प्रस्ताव नहीं हुआ पारित

बुलेटिन दोपहर12 बजे 06-05-2025

1.यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में भी पाकिस्तान की फजीहत… बंद कमरे में हुई बैठक के बाद ना कोई प्रस्ताव हुआ पारित, ना ही आया कोई आधिकारिक बयान…

UNSC में पाक की फजीहत, कोई प्रस्ताव नहीं हुआ पारित

2.पाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन…राजौरी, बारामुला, नौशेरा, कुपवाड़ा औरअखनूर में की फायरिंग…भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब…

LoC पर पाक की गोलीबारी, सेना का मुंहतोड़ जवाब

3.पाकिस्तान से तनाव के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला… कई राज्यों को दिए मॉक ड्रिल करने के निर्देश… कल देश के दो सौ उनसठ जिलों में होगी मॉक ड्रिल

कलदेश के 259 जिलों में होगी मॉक ड्रिल- गृह मंत्रालय

4.पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर आज फिर हाईकोर्ट में सुनवाई… BBMBने दायर की है याचिका… पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से मांगा था जवाब…

पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई

5.हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी की आज चंडीगढ़ मेंमैराथन बैठकें… ट्रेनी IAS अधिकारियों से करेंगे मुलाकात… शाम को विधायकों और मंत्रियों के साथ चर्चा…

CM नायब सैनी की चंडीगढ़ मेंमैराथन बैठकें

और………………………………

6. अमृतसर बॉर्डर पर आतंक की बड़ी साजिश नाकाम… जंगलों से RPG-IED, हैंड ग्रेनेड बरामद… पंजाब DGP गौरव यादव ने दी जानकारी…

अमृतसर बॉर्डर पर आतंक की बड़ी साजिश नाकाम

———————————————————–

बिग ब्रेकिंग- 40

पीएम मोदी के साथ अजीत डोभाल की बैठक

PM नरेंद्र मोदी और NSA अजीत डोभाल की बैठक जारी

पीएम आवास पर हो रही है बैठक

बितेदिन PMO में भी पीएम मोदी और अनित डोभाल की हुई थी बैठक

—————————————————

बिग ब्रेकिंग- 34

दिल्ली होम मिनिस्ट्री- लूप- लो- दिल्ली

गृह सचिव- लूप- लो- दिल्ली

————————————————————

पहलगाम सेगमेंट…

CROMA- युद्ध की तैयारी !पाकिस्तान पर भारी

STING- युद्ध की तैयारी !पाकिस्तान पर भारी

NEW WIPE- युद्ध की तैयारी !

बिग ब्रेकिंग-32

हाफ-95पाकिस्तान सीजफायर-लूप B2B प्रफुल्ल बक्शी- बाइटB2B विजय सागर ऑन सीजफायर- बाइट

हैडर-भारत की चेतावनी, बौखलाया पाकिस्तान ! / भारत के एक्शन से सदमे में पाकिस्तान/जम्मू कश्मीर के पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन/भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एंकरभारत के एक्शन से पाकिस्तान सदमे में है… और भारत के एक्शन का जवाब पाकिस्तान के मंत्री गीदड़ भभकियों से दे रहे हैं… इसी बीच एलओसी पर पाकिस्तान की ओर लगातार गोलीबारी की जा रही है… लगातार 12वें दिन भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया… पाकिस्तान की ओर से पुंछ के दिगवार सेक्टर में गोलीबारी की गई… जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया…

—————————————————————————-

2 विन जेके चैकिंग- लूप 10 AM

हेडर- पहलगाम हमले के बाद J&K में बढ़ाई गई सुरक्षा / सेना के जवान कर रहे वाहनों की चेकिंग

एंकर- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं… और सेना के जवानों ने इलाकों की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है… जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों सेना के जवानों की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है… और आने जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग भी की जा रही है

————————————————————————

बिग ब्रेकिंग- 33

हाफ-95 मॉक ड्रील लेटर-लूप B2B2 विनमॉक ड्रील लेटर-लूप B2B विजय सागर ऑन ब्लैक आउट- NEWबाइट B2B GFX मॉकड्रिल 01,02

हेडर-केंद्रीय गृह मंत्रालय का कई राज्यों को निर्देश/बुधवार को मॉक ड्रिल करने के निर्देश/देश के 259 जिलों में कल होगी मॉक ड्रिल/आखिरी बार 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान हुई थी मॉक ड्रिल/नागरिकों को किसी भी हमले से बचाने की दी जाएगी ट्रेनिंग

एंकर पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के दो सौ उनसठ जिलों में बुधवार को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं… इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी… ये इसलिए किया जा रहा है ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके… सरकार किसी भी संभावित खतरे से पहले तैयारी करना चाहती है… देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी… तब भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध हुआ था… ये मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी… बता दें कि रविवार को भी पंजाब के फिरोजपुर कैंट में ब्लैकआउट प्रैक्टिस की गई थी… इस दौरान गांवों और मोहल्लों में रात 9 बजे से 9:30 बजे तक बिजली बंद कर मॉक ड्रिल किया गया था…

—————————————————————————-

NEW CROMA- UNSC में पाक की फजीहत !

WIPE- UNSC में पाक की फजीहत !

बिग ब्रेकिंग-35

हाफ-95यूएनएससी मीटिंग-लूपB2B विजय सागर ऑन UNSC– बाइट 9 AM

हेडर- UNSC की बैठक में पाकिस्तान की फजीहत / भारत-पाकिस्तान में तनाव को लेकर UN में हुई चर्चा / बंद कमरे में हुई यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक / UNSC में पाक की फजीहत, नहीं हुआ कोई प्रस्ताव पारित / UN महासचिव ने तनाव को लेकर जाहिर की चिंता

एंकर- भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल ने सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक की…इस बैठक के बाद UNSC ने किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया और ना किसी तरह का रिजॉल्यूशन पारित किया गया…बंद कमरे में हुई इस बैठक से कुछ घंटे पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने को लेकर चिंता जाहिर की थी…उन्होंने दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की है…बता दें कि UNSC के अस्थायी सदस्य पाकिस्तान ने बैठक के लिए बंद कमरे में बातचीत की अपील की थी… बैठक में 15 देशों के प्रतिनिधि शामिल थे…जो की करीब डेढ़ घंटे तक चली

————————————————————————–

ख्वाजा आसिफ-लूप-लो-फाइल 0700 (PRADEEP)

हैडर-पाकिस्तान के रक्षा मंत्री तो डर गए!/ख्वाजा आसिफ को सता रहा हमले का डर/भारत किसी भी वक्त कर सकता है हमला- ख्वाजा आसिफ/ख्वाजा के डर से पाकिस्तान में दहशत

एंकर- पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान लगातार डरा हुआ है… और सबसे ज्यादा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को डर लग रहा है… ख्वाजा आसिफ को भारत की बिना किसी सैन्य कार्रवाई से पहले ही हमले का डर सता रहा है… एक बार फिर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अपने डर को मीडिया के सामने उजागर किया है… उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है… और एलओसी के पास किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है… उनके इस बयान से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है… साथ ही ख्वाजा आसिफ ने भारत को गीदड़भभकी भी दी है… आसिफ का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच तनाव चरम पर है…

—————————————————————————-

2 विन पहलगाम ट्रांसफर- लूप B2Bपहलगाम ट्रांस्फर-लूप 0700 (PRADEEP)

हैडर-आतंकी हमले के बाद कई पुलिसकर्मियों का तबादला/पहलगाम SHOसमेत 5 इंस्पेक्टर का तबादला/पहलगाम से अनंतनाग भेजे गए SHO रियाज अहमद

एंकर… जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पहलगाम में कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है… पहलगाम के SHO समेत पांच इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है… पहलगाम के एसएचओ रियाज अहमद, एसएचओ अब्दुल राशि, निसार अहमद, सालिंदर सिंह, पीर गुलजार अहमद और परवेज अहमद का ट्रांसफर किया गया है… रियाज अहमद को पहलगाम से अनंतनाग पुलिस लाइन भेजा गया है… बता दें तबादले से पहले जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की थी…

———————————-BREAK——————————————

सेगमेंट…

2 WIN पानी सुनवाई- लूप B2B पानी सुनवाई- लूप 7 AM

हेडर-पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर HC में सुनवाई/BBMB की याचिका पर आज फिर सुनवाई/दोपहर 3 बजे हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

एंकर-हरियाणा और पंजाब के बीच पानी के विवाद को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की याचिका पर आज फिर सुनवाई होगी… दोपहर 3 बजे बीबीएमबी की याचिका पर सुनवाई होगी… इससे पहले सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई… हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू ने इस मामले में केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार और बीबीएमबी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है…

—————————————————————————-

मनोहर लाल-लूपबाइट-लो-पानीपत 0700

हेडर-पानी विवाद पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का बयान/हरियाणा के हिस्से का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए’/पानी पर हमारा पूरा अधिकार- मनोहर लाल

एंकर हरियाणा और पंजाब के बीच पानी विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी भी जारी है… इसी विवाद पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है… उन्होंने कहा कि पानी पर हमारा पूरा अधिकार है… पंजाब का पानी पंजाब को मिलना चाहिए और हरियाणा के हिस्से का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए… उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से बातचीत कर जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा… बता दें कि पंजाब सरकार ने विधानसभा में हरियाणा को पानी देने के खिलाफ प्रस्ताव भी पास कर दिया है…

—————————————————————————-

सीएम सैनी मीटिंग-लूप-फाइल 0700 (PRADEEP)

हैडर-CM नायब सिंह सैनी की मैराथन बैठकें/ट्रेनी IAS अधिकारियों से करेंगे मुलाकात/शाम को विधायकों और मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

एंकर… हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कई बैठकें करेंगे… सीएम सैनी आज अपने आवास पर लोगों के साथ मुलाकात करेंगे… सीएम सैनी दोपहर बारह बजे पंजाब विश्वविद्यालय के अनुदान को लेकर बैठक करेंगे… सीएम सैनी शाम को विधायकों और मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे… जिसमें विकास कार्यों और अन्य कई मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी…

—————————————————————————-

यूपी कैबिनेट मीटिंग-लूप 0700 (PRADEEP)

हैडर-उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक/CM योगी आदित्यनाथ करेंगे बैठक की अध्यक्षता/कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एंकर- लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होगी… सीएम योगी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है… बताया जा रहा है कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश स्टेट कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज और ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क नीति 2025 को लागू कर सकती है… साथ ही बैठक में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर सरकार की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है…

—————————————————————————-

CBI मीटिंग-लूप 0700 (PRADEEP)

हैडर-नएCBI डायरेक्टर को लेकर PMO में हुई बैठक/मुख्य न्यायधीश संजीव खन्ना, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रहे मौजूद/नए CBI डायरेक्टर को लेकर हुई चर्चा/25 मई रिटायर होंगे मौजूदा CBI डायरेक्टर

एंकरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नए CBI डायरेक्टर को लेकर बैठक की… पीएमओ में हुई इस मीटिंग में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना भी शामिल हुए… जिसमें नए सीबीआई डायरेक्टर को लेकर चर्चा की गई… मौजूदा सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद 25 मई को रिटायर होंगे… सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के IPS अधिकारी हैं… उन्होंने 25 मई, 2023 को सीबीआई चीफ का पद संभाला था… बता दें कि CBI डायरेक्टर के सिलेक्शन के लिए प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और लोकसभा में विपक्ष के नेता की मीटिंग में नाम फाइनल होता है… इसके बाद गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग आदेश जारी करता है

—————————————————————————-

सेगमेंट…

संगरुर तस्करी-लूपबाइट-लो-संगरूर 0700 (PRADEEP)

हैडर-संगरूर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई/पुलिस ने नशा सप्लाई रैकेट का किया पर्दाफाश/4 किलो नशीला पदार्थ, हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार

एंकर- संगरूर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है… नशे के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत जिला जेल से चलने वाले नशा सप्लाई रैकेट का पर्दाफाश किया है… पुलिस ने अमृतसर से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है… आरोपी से 4 किलो नशीला पदार्थ, पांच लाख पचास हजार रुपये की ड्रग्स मनी, एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं… SSP संगरूर सरताज सिंह चाहल ने बताया कि पिछले महीने से ही जेल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है… जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रैकेट चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है… उससे पहले भी नशा तस्करी के मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है…

————————————————————–

चंडीगढ़ डीजीपी ट्वीट- लूप B2B 2 WIN चंडीगढ़ डीजीपी ट्वीट- लूप 10 AM

हेडर- अमृतसर बॉर्डर पर आतंक की बड़ी साजिश नाकाम / पंजाब में जंगलों से RPG-IED, हैंड ग्रेनेड बरामद/ भारी मात्रा में विस्फोटक और ग्रेनेड बरामद / पंजाब DGP गौरव यादव ने जानकारी की

एंकर- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नवांशहर की शहीद भगत सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है… पुलिस ने जंगलों से 2 RPG, 2 IED, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलैस कम्युनिकेशन सेट बरामद किया है… खुफिया इनपुट के बाद अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल केंद्रीय एजेंसी के साथ तिब्बा नंगल-कुलार रोड के पास बने जंगल में पहुंची थी…इस दौरान पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री बरामद की…पंजाब DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कार्रवाई की जानकारी दी…

————————————————————

अमरनाथ शिवलिंग-लूप 10 AM

हेडर- बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई / 7 फीट ऊंचे हिम शिवलिंग की पहली तस्वीर / 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

एंकर- कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ की पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है…इस बार बर्फ का शिवलिंग करीब 7 फीट ऊंचा है…इस शिवलिंग के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु अमरनाथ आते हैं…अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी जो करीब 38 दिन चलेगी…9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन यात्रा सम्पन्न होगी…यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है…13 से 70 साल की उम्र तक के भारतीय अमरनाथ यात्रा कर सकते हैं…।

—————————————–क्लोजिंग ————————————————

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments