Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsलॉरेंस बिश्नोई का करीबी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पप्पू यादव को दे...

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पप्पू यादव को दे चुका है धमकी!

झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। रांची पुलिस की टीम अमन साहू को पूछताछ के लिए रायपुर से ला रही थी, तभी पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान अमन साहू ने पुलिस से भागने की कोशिश की और फिर पलामू के चैनपुर में पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई, जिसमें अमन साहू मारा गया। अमन साहू खुद को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताता था। इतना ही नहीं, कनाडा से लेकर मलेशिया तक उसके तार जुड़े थे।

अमन साहू ने साल 2013 में अपना गिरोह बनाया था। करीब ढाई साल पहले अमन साहू गिरोह के लोगों ने कोरबा में बर्बरीक ग्रुप के पार्टनर के घर के बाहर फायरिंग की थी। हाल ही में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को अमन साहू गिरोह से धमकियां मिली थीं, तब उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को खत्म करने का दावा किया था। आरोप है कि अमन साहू ने रायपुर में कुछ शूटर भी भेजे थे। दावा यह भी किया गया था कि शहर के कई कारोबारी उसकी हिट लिस्ट में थे। इसके बाद रायपुर पुलिस ने इस गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

कनाडा और मलेशिया के बीच क्या है कनेक्शन?

बताया जाता है कि गैंगस्टर अमन साहू का फेसबुक अकाउंट कनाडा से अमन सिंह नाम का व्यक्ति ऑपरेट करता है, जबकि दूसरे अकाउंट को मलेशिया से सुनील राणा नाम का व्यक्ति देखता है। राजस्थान का रहने वाला सुनील मीना लॉरेंस का दोस्त है। फिलहाल सुनील मीना अजरबैजान पुलिस की हिरासत में है। उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यह भी कहा जाता है कि अमन साहू लॉरेंस बिश्नोई को गुर्गे सप्लाई करता था, जिसके बदले में उसे लॉरेंस से हाईटेक हथियार मिलते थे, जिसके दम पर वह झारखंड-बिहार-छत्तीसगढ़ में पैसे और रंगदारी वसूलता था।

रंगदारी, फिरौती और हत्या के कई मामले दर्ज

अमन साहू के खिलाफ रंगदारी, फिरौती, फायरिंग से लेकर हत्या तक के कई मामले दर्ज हैं। मई 2023 में अमन साहू गैंग ने ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमन साहू गिरोह ने शिवपुर रेलवे लाइन का निर्माण कर रही साईं कृपा कंपनी की साइट पर फायरिंग की थी। मार्च 2024 में रांची के एक जमीन कारोबारी से अमन साहू के नाम पर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। हाल ही में रांची में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा को गोली मारकर घायल कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments