झारखंड: HC ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका खारिज की

बता दें कि बीजेपी के कार्यकर्ता नवीन झा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए साल 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

राहुल गांधी पर निचली अदालत में चलेगा ट्रायल, आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में ट्रायल कोर्ट में उनके खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने के लिए दायर याचिका को खारिज कर दिया। 16 फरवरी को गांधी का लिखित पक्ष कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद जस्टिस अंबुजनाथ की बेंच ने फैसला… Continue reading राहुल गांधी पर निचली अदालत में चलेगा ट्रायल, आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा- ‘भगवान राम के भक्तों का अपमान करना बंद करें राहुल’

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने (राहुल ने) कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा नशे में हैं। क्या इस भाषा का इस्तेमाल उन्हें उस क्षेत्र के बारे में करना चाहिए जहां से उनके परिवार के सदस्य सत्ता में रहे हैं? और इतने सालों तक वह और उनकी मां सांसद रहे?’’

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, ‘जिसे खुद सहारे की जरूरत वह दूसरों का सहारा कैसे बन सकता है’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल नहीं होने का दावा करते हुए कहा कि जिसे खुद सहारे की जरूरत है वो दूसरों के लिए सहारा कैसे बन सकता है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान, बोले- ‘रायबरेली की सीट गांधी परिवार के पास ही रहेगी’

गौरतलब हो कि सोनिया गांधी 2004 से लगातार रायबरेली से सांसद हैं। अब वे राज्यसभा में नजर आएंगी। रायबरेली की जनता को सोनिया गांधी ने एक भावुक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने करीब-करीब संकेत दे दिया है कि रायबरेली से कोई गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा।

देश को जोड़ना ही सच्ची देशभक्ति है : राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे पड़ाव में शनिवार को यहां गोदौलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं।

उन्होंने कहा कि भाई-भाई में टकराव से देश कमजोर होगा और देश को जोड़ना ही सच्ची देश भक्ति है।

राहुल गांधी ने कहा, “मैं गंगा जी के सामने अहंकार से नहीं आया हूं, सिर झुकाकर आया हूं। इस यात्रा में सबको लगना चाहिए कि वह अपने भाई से मिलने आये हैं।”

उन्होंने कहा कि देश में दो भारत हैं, एक अमीरों का और एक गरीबों का भारत। मीडिया को लेकर गांधी ने कहा, ‘‘ये सारे चैनल उद्योगपतियों के हैं। ये देश के किसानों, मजदूरों के मुद्दे को नहीं दिखाएंगे। ये मीडिया मोदी जी को 24 घंटे दिखाएगा, ऐश्वर्या राय को दिखाएगा, लेकिन असल मुद्दे को नहीं दिखाएगा।”

इस दौरान राहुल गांधी ने भीड़ से राहुल नाम के लड़के को अपने पास बुलाकर पढ़ाई में खर्च रुपयों और बेरोजगारी के बारे में बात की। राहुल गांधी ने पूछा, “नोटबन्दी से किसी को फायदा हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश में दो ही मुद्दे हैं बेरोजगारी और महंगाई।”

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन गोलेगड्डा क्षेत्र से प्रारंभ इस यात्रा में राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ खुली जीप में खड़े होकर काशी विश्वनाथ मंदिर गए और मंदिर के गोदौलिया क्षेत्र में भ्रमण किया।

अपना दल (कमेरावादी) की नेता और कौशांबी के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल भी वाराणसी में इस यात्रा में शामिल हुईं। वह खुली जीप में राहुल गांधी के बाईं ओर खड़ी थीं। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को चंदौली जिले से शुरू हुई।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वह रायबरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा उत्तर प्रदेश से राजस्थान की ओर रुख करेगी। पूर्व से पश्चिम में मणिपुर से मुंबई तक यह यात्रा 6,700 किलोमीटर लंबी है और 15 राज्यों से गुजरेगी।

यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन, राहुल गांधी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

आज उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन है. यात्रा के 35वें दिन राहुल गांधी यूपी के वाराणसी पहुंचे. और यहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया. 12 किलोमीटर लंबा करेंगे रोड शो वहीं, राहुल गांधी आज 12 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. इस रोड शो की… Continue reading यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन, राहुल गांधी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सोनिया गांधी ने क्यों चुना राज्यसभा का रास्ता?, जानें 10 जनपथ से क्या है कनेक्शन

1998 में राजनीति में आई सोनिया गांधी अब तक लोकसभा का चुनाव ही लड़ती रही हैं। लेकिन पहली बार उन्होंने उच्च सदन का रुख किया है। सोनिया गांधी ने 25 साल बाद अब राज्यसभा के जरिए संसदीय राजनीति करेंगी। बता दें कि सोनिया ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भी कर दिया है। विधायकों… Continue reading सोनिया गांधी ने क्यों चुना राज्यसभा का रास्ता?, जानें 10 जनपथ से क्या है कनेक्शन

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए तेजस्वी यादव

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यहां पार्टी के जिला कार्यालय से सुबह यात्रा शुरू की और इस यात्रा के शाम को कैमूर जिले के मोहनिया के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कल यूपी में करेगी प्रवेश, बहन प्रियंका करेंगी भाई राहुल का स्वागत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले करीब एक महीने से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं. यह यात्रा 6700 किमोमीटर से ज्यादा का सफर तय करेगी. वहीं, कल यानी 16 जनवरी को यह यात्रा देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में प्रवेश करने वाली है. 16 फरवरी को यह यात्रा बिहार से यूपी के चंदौली में… Continue reading ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कल यूपी में करेगी प्रवेश, बहन प्रियंका करेंगी भाई राहुल का स्वागत