ED ने PMLA के तहत पूर्व CM हेमंत सोरेन के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया

ईडी ने मंगलवार को यहां तिर्की और कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी और उनसे पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया।

PM Modi आज झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार यानी आज झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

झारखंड की अर्थव्यवस्था के 2024-25 में 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: आर्थिक समीक्षा

झारखंड की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2024-25 में 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। राज्य विधानसभा में मंगलवार को पेश आर्थिक समीक्षा में यह अनुमान लगाया गया है।

झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरावं द्वारा सोमवार को विधानसभा में पेश समीक्षा में अनुमान लगाया गया है कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में राज्य की अर्थव्यवस्था 7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

समीक्षा कहती है, “झारखंड की अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी और 2020-21 में लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के प्रभाव से उबर चुकी है। राज्य की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2023-24 में 7.1 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष 2024-25 (वित्त वर्ष 25) में 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।”

समीक्षा में दावा किया गया है कि 2011-12 से 2022-23 तक अधिकांश वर्षों में झारखंड की आर्थिक वृद्धि दर देश की वृद्धि दर से अधिक रही है।

इसमें कहा गया, “वित्त वर्ष 2020-21 और 2022-23 के बीच झारखंड की औसत वार्षिक दर 8.8 प्रतिशत रही, जबकि देश की औसत वार्षिक दर 8.1 प्रतिशत रही।”

समीक्षा में कहा गया है कि आर्थिक सुस्ती और लॉकडाउन के वर्षों के दौरान राज्य में प्रति व्यक्ति आय घटी थी, लेकिन अब यह सुधर चुकी है।

राहुल गांधी पर निचली अदालत में चलेगा ट्रायल, आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में ट्रायल कोर्ट में उनके खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने के लिए दायर याचिका को खारिज कर दिया। 16 फरवरी को गांधी का लिखित पक्ष कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद जस्टिस अंबुजनाथ की बेंच ने फैसला… Continue reading राहुल गांधी पर निचली अदालत में चलेगा ट्रायल, आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन, राजभवन में ली शपथ

झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, उनके साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम, राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

PM की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

रांची यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के लिए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

PM मोदी ने 18,000 करोड़ रुपये की पीएम-किसान योजना की 15वीं किस्त जारी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशभर के आठ करोड़ से अधिक किसानों को पीएम-किसान योजना की 15वीं किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये जारी किए।