झारखंड की अर्थव्यवस्था के 2024-25 में 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: आर्थिक समीक्षा

झारखंड की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2024-25 में 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। राज्य विधानसभा में मंगलवार को पेश आर्थिक समीक्षा में यह अनुमान लगाया गया है।

झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरावं द्वारा सोमवार को विधानसभा में पेश समीक्षा में अनुमान लगाया गया है कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में राज्य की अर्थव्यवस्था 7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

समीक्षा कहती है, “झारखंड की अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी और 2020-21 में लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के प्रभाव से उबर चुकी है। राज्य की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2023-24 में 7.1 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष 2024-25 (वित्त वर्ष 25) में 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।”

समीक्षा में दावा किया गया है कि 2011-12 से 2022-23 तक अधिकांश वर्षों में झारखंड की आर्थिक वृद्धि दर देश की वृद्धि दर से अधिक रही है।

इसमें कहा गया, “वित्त वर्ष 2020-21 और 2022-23 के बीच झारखंड की औसत वार्षिक दर 8.8 प्रतिशत रही, जबकि देश की औसत वार्षिक दर 8.1 प्रतिशत रही।”

समीक्षा में कहा गया है कि आर्थिक सुस्ती और लॉकडाउन के वर्षों के दौरान राज्य में प्रति व्यक्ति आय घटी थी, लेकिन अब यह सुधर चुकी है।

चंपई सोरेन आज लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह आज अपराह्न सवा 12 बजे राजभवन के दरबाल हॉल में होगा। चंपई सोरेन को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मनोनीत किया था। झामुमो विधायक दल के… Continue reading चंपई सोरेन आज लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

झारखंड के राज्यपाल ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए किया आमंत्रित

झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत कर उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री पद पर यह मनोयन तब हुआ जब झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल से जल्द… Continue reading झारखंड के राज्यपाल ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए किया आमंत्रित