राहुल गांधी ने मुंबई में निकाली ‘न्याय संकल्प पदयात्रा’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार सुबह दक्षिण मुंबई में महात्मा गांधी के आवास मणि भवन से ‘न्याय संकल्प पदयात्रा’ निकाली। राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी भी कांग्रेस समर्थकों के साथ पैदल मार्च में शामिल हुए। यह मार्च अगस्त क्रांति मैदान तक निकाला जाएगा, जहां 1942 में… Continue reading राहुल गांधी ने मुंबई में निकाली ‘न्याय संकल्प पदयात्रा’

गुजरात में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होगी AAP? जानें कांग्रेस के निमंत्रण पर क्या कहा?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 7 से 10 मार्च के बीच गुजरात में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने का कांग्रेस का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार (5 मार्च) को यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक विज्ञप्ति में आप… Continue reading गुजरात में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होगी AAP? जानें कांग्रेस के निमंत्रण पर क्या कहा?

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आगे बढ़ी, जिसमें प्रियंका गांधी वाद्रा भी अपने भाई के साथ शामिल हुईं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने मीडिया से कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से फिर… Continue reading राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी

प्रयागराज में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को शाम चार बजे यहां स्वराज भवन के सामने से शुरू हुई। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ खुली जीप पर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय और पार्टी के अन्य नेता थे।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया की राहुल गांधी प्रयागराज हवाई अड्डा से सीधे स्वराज भवन आए जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर अपनी यह यात्रा शुरू की|

उन्होंने बताया की गांधी नेतराम चौराहे से होते हुए लक्ष्मी टॉकीज के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे प्रस्थान करेगी|

देश को जोड़ना ही सच्ची देशभक्ति है : राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे पड़ाव में शनिवार को यहां गोदौलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं।

उन्होंने कहा कि भाई-भाई में टकराव से देश कमजोर होगा और देश को जोड़ना ही सच्ची देश भक्ति है।

राहुल गांधी ने कहा, “मैं गंगा जी के सामने अहंकार से नहीं आया हूं, सिर झुकाकर आया हूं। इस यात्रा में सबको लगना चाहिए कि वह अपने भाई से मिलने आये हैं।”

उन्होंने कहा कि देश में दो भारत हैं, एक अमीरों का और एक गरीबों का भारत। मीडिया को लेकर गांधी ने कहा, ‘‘ये सारे चैनल उद्योगपतियों के हैं। ये देश के किसानों, मजदूरों के मुद्दे को नहीं दिखाएंगे। ये मीडिया मोदी जी को 24 घंटे दिखाएगा, ऐश्वर्या राय को दिखाएगा, लेकिन असल मुद्दे को नहीं दिखाएगा।”

इस दौरान राहुल गांधी ने भीड़ से राहुल नाम के लड़के को अपने पास बुलाकर पढ़ाई में खर्च रुपयों और बेरोजगारी के बारे में बात की। राहुल गांधी ने पूछा, “नोटबन्दी से किसी को फायदा हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश में दो ही मुद्दे हैं बेरोजगारी और महंगाई।”

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन गोलेगड्डा क्षेत्र से प्रारंभ इस यात्रा में राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ खुली जीप में खड़े होकर काशी विश्वनाथ मंदिर गए और मंदिर के गोदौलिया क्षेत्र में भ्रमण किया।

अपना दल (कमेरावादी) की नेता और कौशांबी के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल भी वाराणसी में इस यात्रा में शामिल हुईं। वह खुली जीप में राहुल गांधी के बाईं ओर खड़ी थीं। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को चंदौली जिले से शुरू हुई।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वह रायबरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा उत्तर प्रदेश से राजस्थान की ओर रुख करेगी। पूर्व से पश्चिम में मणिपुर से मुंबई तक यह यात्रा 6,700 किलोमीटर लंबी है और 15 राज्यों से गुजरेगी।

यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन, राहुल गांधी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

आज उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन है. यात्रा के 35वें दिन राहुल गांधी यूपी के वाराणसी पहुंचे. और यहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया. 12 किलोमीटर लंबा करेंगे रोड शो वहीं, राहुल गांधी आज 12 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. इस रोड शो की… Continue reading यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन, राहुल गांधी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए तेजस्वी यादव

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यहां पार्टी के जिला कार्यालय से सुबह यात्रा शुरू की और इस यात्रा के शाम को कैमूर जिले के मोहनिया के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कल यूपी में करेगी प्रवेश, बहन प्रियंका करेंगी भाई राहुल का स्वागत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले करीब एक महीने से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं. यह यात्रा 6700 किमोमीटर से ज्यादा का सफर तय करेगी. वहीं, कल यानी 16 जनवरी को यह यात्रा देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में प्रवेश करने वाली है. 16 फरवरी को यह यात्रा बिहार से यूपी के चंदौली में… Continue reading ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कल यूपी में करेगी प्रवेश, बहन प्रियंका करेंगी भाई राहुल का स्वागत

राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार होंगी सोनिया गांधी, आज दाखिल करेंगी नामांकन पत्र

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार होंगी और वह आज यानी बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी बुधवार को जयपुर में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की… Continue reading राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार होंगी सोनिया गांधी, आज दाखिल करेंगी नामांकन पत्र

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश के भदोही में प्रवेश करेगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आगामी 17 फरवरी को भदोही जिले में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के दौरान राहुल भदोही और मिर्जापुर जिले के लोगों से मिलेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

भदोही जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चौरी इलाके के कंधिया रेलवे फाटक से जिले में प्रवेश करेगी। शहर के इंदिरा मिल चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यहां से यात्रा शहर में रजपुरा चौराहा पहुचेंगी जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

दुबे ने बताया कि यात्रा का अगला पड़ाव जिले के विभूति नारायण इंटर कालेज के मैदान में देर शाम को होगा जहां राहुल गांधी समेत उनके साथ के लोग रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन उनका काफिला आगामी 18 फरवरी को सुबह ज्ञानपुर मार्ग होते हुए गोपीगंज चौराहे से प्रयागराज के लिये रवाना होगी।