कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश के भदोही में प्रवेश करेगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आगामी 17 फरवरी को भदोही जिले में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के दौरान राहुल भदोही और मिर्जापुर जिले के लोगों से मिलेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

भदोही जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चौरी इलाके के कंधिया रेलवे फाटक से जिले में प्रवेश करेगी। शहर के इंदिरा मिल चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यहां से यात्रा शहर में रजपुरा चौराहा पहुचेंगी जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

दुबे ने बताया कि यात्रा का अगला पड़ाव जिले के विभूति नारायण इंटर कालेज के मैदान में देर शाम को होगा जहां राहुल गांधी समेत उनके साथ के लोग रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन उनका काफिला आगामी 18 फरवरी को सुबह ज्ञानपुर मार्ग होते हुए गोपीगंज चौराहे से प्रयागराज के लिये रवाना होगी।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 28 जनवरी को जलपाईगुड़ी से फिर शुरू होगी: कांग्रेस

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि दो दिन के अवकाश के बाद उसकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से फिर आरंभ होगी।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मणिपुर, नगालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में लगातार 12 दिनों के सफ़र के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने 25 जनवरी की दोपहर से विराम लिया है, जो कि पहले से तय था।’’

उन्होंने कहा,‘‘यात्रा जलपाईगुड़ी में 28 जनवरी को दोपहर दो बजे पदयात्रा के साथ फ़िर शुरू होगी। इसके बाद सिलीगुड़ी में पदयात्रा होगी। वहां एक जनसभा भी होगी। रात्रि विश्राम उत्तर दिनाजपुर ज़िले के सोनापुर में होगा।’’

गत 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से आरंभ हुई यह यात्रा बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में दाखिल हुई।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए उमर अब्दुल्ला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को सुबह जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से आगे बढ़ी। वहीं नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। साथी ही यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में तिरंगा थामे कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा करते नजर आए। बताए कांग्रेस… Continue reading Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए उमर अब्दुल्ला