गुजरात में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होगी AAP? जानें कांग्रेस के निमंत्रण पर क्या कहा?

गुजरात में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होगी AAP? जानें कांग्रेस के निमंत्रण पर क्या कहा?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 7 से 10 मार्च के बीच गुजरात में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने का कांग्रेस का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार (5 मार्च) को यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक विज्ञप्ति में आप की गुजरात इकाई ने बताया कि राज्य में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता यात्रा में भाग लेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) 7 मार्च को गुजरात के दाहोद जिले के झालोद में यात्रा प्रवेश करेगी।

आप की विज्ञप्ति में कहा गया है कि 7 मार्च को दाहोद में प्रवेश करने पर इसुदान गढ़वी सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता और नेता यात्रा में शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी गुजरात में इस यात्रा को सफल बनाने में योगदान देगी। इस संबंध में आने वाले दिनों में एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा।