प्रयागराज में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को शाम चार बजे यहां स्वराज भवन के सामने से शुरू हुई। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ खुली जीप पर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय और पार्टी के अन्य नेता थे।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया की राहुल गांधी प्रयागराज हवाई अड्डा से सीधे स्वराज भवन आए जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर अपनी यह यात्रा शुरू की|

उन्होंने बताया की गांधी नेतराम चौराहे से होते हुए लक्ष्मी टॉकीज के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे प्रस्थान करेगी|

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश के भदोही में प्रवेश करेगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आगामी 17 फरवरी को भदोही जिले में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के दौरान राहुल भदोही और मिर्जापुर जिले के लोगों से मिलेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

भदोही जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चौरी इलाके के कंधिया रेलवे फाटक से जिले में प्रवेश करेगी। शहर के इंदिरा मिल चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यहां से यात्रा शहर में रजपुरा चौराहा पहुचेंगी जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

दुबे ने बताया कि यात्रा का अगला पड़ाव जिले के विभूति नारायण इंटर कालेज के मैदान में देर शाम को होगा जहां राहुल गांधी समेत उनके साथ के लोग रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन उनका काफिला आगामी 18 फरवरी को सुबह ज्ञानपुर मार्ग होते हुए गोपीगंज चौराहे से प्रयागराज के लिये रवाना होगी।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो फरवरी को झारखंड में करेगी प्रवेश

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी और राहुल गांधी राज्य के पाकुड़ जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यात्रा दो चरणों में होगी, जिसमें आठ दिनों की अवधि में 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

ठाकुर ने कहा, “झारखंड में यात्रा की तारीखें तय हो गई हैं। यह दो फरवरी को पाकुड़ जिले से राज्य में प्रवेश करेगी।”

उन्होंने कहा कि पार्टी की सभाएं और रैलियां कहां-कहां होंगी, इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

तैयारियों का जायजा लेने के लिए, ठाकुर और कांग्रेस की राज्य इकाई के अन्य वरिष्ठ नेता विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।

ठाकुर ने कहा, “तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए हम पहले ही रामगढ़, धनबाद, देवघर, दुमका और पाकुड़ का दौरा कर चुके हैं।”

यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से आरंभ हुई थी जो 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र में रखेंगे 8 अमृत परियोजनाओं की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यानी आज महाराष्ट्र के सोलापुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री दक्षिणी महाराष्ट्र के सोलापुर में सुबह करीब 10.45 बजे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य के लिए लगभग 2,000 करोड़ रुपये की 8 अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए… Continue reading प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र में रखेंगे 8 अमृत परियोजनाओं की आधारशिला