राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए तेजस्वी यादव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुक्रवार को बिहार के सासाराम जिले से फिर से शुरू हुई इस यात्रा में बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेता एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी’ वाहन की छत पर बैठे नजर आए और दोनों नेताओं ने शहर की मुख्य सड़क पर एकत्रित भीड़ की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया।

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यहां पार्टी के जिला कार्यालय से सुबह यात्रा शुरू की और इस यात्रा के शाम को कैमूर जिले के मोहनिया के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को राहुल ने बिहार के औरंगाबाद जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए किसानों के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने किसानों की तुलना उन सैनिकों से की, जो देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर लड़ते हैं।