दिल्ली पेंट फैक्ट्री आग हादसे पर सीएम केजरीवाल ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों से मिलेंगे

दिल्ली पेंट फैक्ट्री आग हादसे पर सीएम केजरीवाल ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों से मिलेंगे

बीती शाम दिल्ली के अलीपुर में दयाल मार्केट में एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसमें 11 लोगों की मौ हो गई। वहीं चार लोग घायल अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। साथ ही सीएम ने 11 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना जताई है। वह शुक्रवार की सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर मृतकों के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। उसके बाद घायलों से मिलने के लिए अस्पताल भी जाएंगे।

11 लोगों के शव किए गए बरामद

डीएफएस अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 22 गाड़ियों को घटनास्थल गया। उन्होंने बताया कि रात 9 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और फैक्टरी परिसर से 11 लोगों के झुलसे हुए शव बरामद किए गए।

चार लोग हुए घायल 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आशंका है कि विस्फोट गोदामों में रखे रसायनों के कारण हुआ। चारों घायलों की पहचान ज्योति (42), दिव्या (20), मोहित सोलंकी (34) और पुलिस कांस्टेबल करमबीर (35) के रूप में हुई है।अधिकारी ने बताया कि घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शवों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में रखा गया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।