AIR INDIA की उड़ान में चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर व्यक्ति पर मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि एअर इंडिया की एक उड़ान में चालक दल के सदस्यों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नोकिया की 6-जी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया

दूरसंचार उपकरण बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने बेंगलुरु में अपने वैश्विक अनुसंधान एवं विकास केंद्र में 6जी प्रयोगशाला स्थापित की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रयोगशाला का उद्घाटन केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल माध्यम से किया।

दिल्ली सरकार का धूल विरोधी अभियान 7 अक्टूबर से होगा शुरू

 दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में धूल प्रदूषण को रोकने के लिए सात अक्टूबर से एक महीने का अभियान चलाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जनवरी तक जेएनयूएसयू चुनाव होने की संभावना : अधिकारी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जनवरी तक छात्रसंघ चुनाव होने की संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अदालत ने आप नेता संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ED की हिरासत में भेजा

अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किये जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को पांच दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

SBI चेयरमैन खारा का कार्यकाल अगले साल अगस्त तक बढ़ा

सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल अगले साल अगस्त तक बढ़ा दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनका कार्यकाल छह अक्टूबर, 2023 को समाप्त हो रहा था।

दिल्ली में तीनों दिनों तक सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना

ष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

Delhi: सरकार ने धान की खरीद की शुरू, अब तक 12.21 लाख टन अनाज खरीदा

सरकार ने धान की खरीद शुरू कर दी है और अब तक किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करीब 12.21 लाख टन अनाज खरीदा जा चुका है।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए झटके

नेपाल में आए भूकंप के कारण दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Delhi में प्रदूषण के खिलाफ बड़ी जंग, आज से 24 घंटे Green War Room एक्टिव

मौसम में बदलाव के साथ दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आज से ग्रीन वॉर रूम (Green War Room) 24 घंटे और सातों दिन काम करेगा।