मौसम में बदलाव के साथ दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आज से ग्रीन वॉर रूम (Green War Room) 24 घंटे और सातों दिन काम करेगा।
मौसम में बदलाव के साथ दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आज से ग्रीन वॉर रूम (Green War Room) 24 घंटे और सातों दिन काम करेगा।
राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की निगरानी और शिकायतों के निवारण के लिए दिल्ली सरकार के नियंत्रण केंद्र के रूप में संचालित ‘ग्रीन वॉर रूम’ तीन अक्टूबर से 24 घंटे काम करना शुरू कर देगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।