कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में खरगे, सोनिया गांधी व गहलोत का नाम

कांग्रेस ने राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी के 40 नेताओं के नाम वाली इस सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम है।

इसके अलावा सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट व कन्हैया कुमार का भी नाम है।

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी तथा वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश, हेमाराम चौधरी, रघु शर्मा और हरीश चौधरी शामिल हैं।

सूची में सूरतगढ़ से विधायक डूंगरराम सहित कई विधायकों के भी नाम हैं।

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र छह अप्रैल को यहां जयपुर में आयोजित एक जनसभा में जारी करेगी।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर मतदान होगा जिनमें गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर-भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर शामिल हैं। वहीं, दूसरे चरण में 13 निर्वाचन क्षेत्रों-टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

इसके अलावा, बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बागीदौरा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव 26 अप्रैल को होगा।

लोकसभा चुनाव न लड़ने पर बोली प्रतिभा सिंह, कहा- कांग्रेस मैदान में उतारेगी मजबूत प्रत्याशी

चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद शिमला लौटी प्रतिभा सिंह के चुनाव न लड़ने पर अब तेवर नरम होते नजर आ रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में टिकट को लेकर चर्चा हुई है।

बिहार और महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। ऐसे में अधिकत्तर सीटों पर एनडीए और इंडिया ब्लॉक ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन महाराष्ट्र और बिहार में इंडिया ब्लॉक के अंदरखाने बवाल मचा हुआ है। मोदी विरोध में बनी… Continue reading बिहार और महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी

भारत की सबसे अमीर महिला और पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल हुई बीजेपी में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले भारत की सबसे अमीर महिला और हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने कल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 84 वर्षीया सावित्री जिंदल ने यह फैसला अपने बेटे उद्यमी नवीन जिंदल के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद… Continue reading भारत की सबसे अमीर महिला और पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल हुई बीजेपी में शामिल

हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ी, BJP में शामिल

हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपिंदर हुड्डा सरकार में सावित्री जिंदल मंत्री थीं। वर्ष 2014 के चुनाव में सावित्री हिसार सीट पर भाजपा के डॉ कमल गुप्ता से हार गई थीं। गुप्ता वर्तमान में नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री हैं।

देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति हो गयी है पैदा: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने आज कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गयी है। अपने चुनाव अभियान के तहत पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करने वाले सुशील गुप्ता ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा… Continue reading देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति हो गयी है पैदा: डॉ. सुशील गुप्ता

हिमाचल कांग्रेस में हुई नियुक्तियां, संजय अवस्थी, चंद्रशेखर वर्किंग प्रेसिडेंट बने

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। संजय अवस्थी और चंद्रशेखर हिमाचल कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर सेवाएं देंगे। संजय अवस्थी जिला सोलन के तहत आने वाली अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की 8वीं लिस्ट, 4 राज्यों के 14 प्रत्याशियों का किया एलान

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के बाद अब कांग्रेस ने अपनी 8वीं लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में 4 राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है।

J&K में AFSPA की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा ने आतंकवाद खत्म कर दिया है: अनुराग ठाकुर

भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत पर उनकी टिप्पणी के लिए विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के खिलाफ रही है और उसने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक’ का विरोध किया था जो 33% महिला आरक्षण प्रदान करता है।

प्रियंका गांधी जल्द कर सकती हैं हरियाणा का दौरा

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : कांग्रेस के सुत्रों के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा आने वाले दिनों में हरियाणा के अंदर दौरा कर सकती है. प्रियंका गांधी हरियाणा में कांग्रेस के 10 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित होने के बाद रैलियों को संबोधित करने हरियाणा आएंगी। प्रियंका गांधी की कोर… Continue reading प्रियंका गांधी जल्द कर सकती हैं हरियाणा का दौरा