हिमाचल कांग्रेस में हुई नियुक्तियां, संजय अवस्थी, चंद्रशेखर वर्किंग प्रेसिडेंट बने

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। संजय अवस्थी और चंद्रशेखर हिमाचल कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर सेवाएं देंगे। संजय अवस्थी जिला सोलन के तहत आने वाली अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

वह स्वास्थ्य विभाग के मुख्य संसदीय सचिव भी हैं। संजय अवस्थी की गिनती मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सबसे करीबी नेताओं में होती है। इसके साथ ही जिला मंडी के तहत आने वाले धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें कि, जिला मंडी से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतने वाले चंद्रशेखर एकमात्र विधायक हैं। जिला मंडी की अन्य नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का कब्जा है।