Mandi से चुनाव लड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिया बयान

चंडीगढ़ में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक शुरू होने से पहले प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट से चुनाव नहीं लड़ने की बात फिर दोहराई और इस संबंध में आगामी निर्णय हाईकमान पर छोड़ा।

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, बिल्कुल नहीं, मैंने यह बात पार्टी हाईकमान को बता दी है और अब वे क्या फैसला करते हैं यह उनपर निर्भर करता है।