कांग्रेस की ऐसी क्या मजबूरी कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार के साथ खड़ा होना ज़रूरी: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर आज जम्मू कश्मीर प्रवास पर थे। अपने प्रवास के दौरान श्री अनुराग ठाकुर ने सर्वप्रथम उधमपुर में आयोजित बाइक रैली में भाग लिया। इसके बाद अनुराग ठाकुर उधमपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित सांगठनिक बैठक में शामिल हुए। शाम को अनुराग… Continue reading कांग्रेस की ऐसी क्या मजबूरी कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार के साथ खड़ा होना ज़रूरी: अनुराग ठाकुर

J&K में AFSPA की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा ने आतंकवाद खत्म कर दिया है: अनुराग ठाकुर

भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत पर उनकी टिप्पणी के लिए विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के खिलाफ रही है और उसने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक’ का विरोध किया था जो 33% महिला आरक्षण प्रदान करता है।

प्रियंका गांधी जल्द कर सकती हैं हरियाणा का दौरा

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : कांग्रेस के सुत्रों के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा आने वाले दिनों में हरियाणा के अंदर दौरा कर सकती है. प्रियंका गांधी हरियाणा में कांग्रेस के 10 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित होने के बाद रैलियों को संबोधित करने हरियाणा आएंगी। प्रियंका गांधी की कोर… Continue reading प्रियंका गांधी जल्द कर सकती हैं हरियाणा का दौरा

लोकसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नामांकन दाखिल करने से पहले नागपुर में किया रोड शो

नागपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है। जिनकी टक्कर नितिन गडकरी से होगी।

लोकसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नामांकन दाखिल करने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की

बता दें कि नितिन गडकरी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में नागपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को हराया था। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मुख्यालय है।

BJP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM मोदी, अमित शाह का नाम शामिल

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। पार्टी की तरफ से 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है जिसमे पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नाम शामिल है।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 7वीं लिस्ट की जारी

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम जारी किए है जिनमें छत्तीसगढ़ से 4 और तमिलनाडु से एक कैंडिडेट है।

सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी ने कुल 9 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है।

भाजपा के प्रदर्शन के चलते दिल्ली में आईटीओ पर यातायात प्रभावित

आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके इस्तीफे की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मंगलवार को यहां आईटीओ पर प्रदर्शन किये जाने के कारण यातायात प्रभावित रहा।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस प्रदर्शन के कारण मध्य दिल्ली में भारी यातायात रहेगा।

पुलिस ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बहादुर शाह जफर (बीएसजेड) मार्ग पर प्रदर्शन के मद्देनजर आईपी मार्ग, विकास मार्ग, मिंटो रोड और दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर वाहनों की भीड़ रहेगी। बहादुरशाह जफर मार्ग बंद रहेगा। कृपया इन मार्गों पर जाने से बचें और इन बातों को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।’’

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का इस्तीफा मांगते हुए मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया । केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा नेता और कार्यकर्ता फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के पास इकट्ठा हुए। उन्होंने केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारे लगाते हुए तथा उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दिल्ली सचिवालय की ओर कूच किया।

सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत पर पोस्ट को लेकर बोले जयराम ठाकुर, कहा- कानूनी कार्रवाई पर कर रहे हैं विचार

लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा की गई “आपत्तिजनक” टिप्पणी के बाद हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. इस कड़ी में जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी कांग्रेस नेता के खिलाफ “कानूनी कार्रवाई” पर विचार कर रही है बता दें कि सोमवार को सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना… Continue reading सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत पर पोस्ट को लेकर बोले जयराम ठाकुर, कहा- कानूनी कार्रवाई पर कर रहे हैं विचार