बिहार लोक सेवा आयोग ने ‘प्रश्नपत्र लीक’ होने के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द की

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसने 15 मार्च को हजारीबाग में कई स्थानों पर छापेमारी की और कथित पेपर लीक मामले में 266 लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

बिहार में बड़े भाई की भूमिका में नज़र आएगी बीजेपी, पारस एनडीए से आउट

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को देखें तो भाजपा बड़े भाई के रूप में दिखाई दे रही है। हालांकि, सीट शेयरिंग में भाजपा ने अपने शिवहर जैसी परंपरागत सीट की कुर्बानी दी है। जहां तक… Continue reading बिहार में बड़े भाई की भूमिका में नज़र आएगी बीजेपी, पारस एनडीए से आउट

Bihar: NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, BJP 17, JDU 16 लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीटों लड़ेगी चुनाव

बिहार में एनडीए गठबंधन के बीच सीटों को लेकर बंटवारा हो चुका है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में एनडीए के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार में सीट शेयरिंग के बारे में जानकारी दी।

बिहार में हुआ मंत्रालय का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग? 

नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कुछ घंटे के बाद ही सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले नए लोगों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन के साथ ही मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी विभाग के साथ वैसे अन्य विभाग भी… Continue reading बिहार में हुआ मंत्रालय का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग? 

नीतीश कुमार आज शाम करेंगे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दो महीने से भी कम पुरानी मंत्रिपरिषद का शुक्रवार शाम को को विस्तार होने की संभावना है।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में एक सूचना राजभवन को भेज दी गई है, जहां नए मंत्रियों के शाम करीब साढ़े छह बजे शपथ लेने की संभावना है।

सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सबसे बड़े घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक दर्जन मंत्री पद के साथ सत्ता में बड़ी हिस्सेदारी मिलने की उम्मीद है।

जिन लोगों के मंत्री के रूप में शपथ लिए जाने की चर्चा है, उनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के अलावा पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और नीरज सिंह बबलू के नाम भी शामिल हैं।

जनवरी के अंत में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजग में लौटने पर गठित हुए इस मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को भी शामिल किए जाने की संभावना है।

जदयू सूत्रों के मुताबिक पार्टी में मुख्यमंत्री के विश्वासपात्र अशोक चौधरी के अलावा रत्नेश सदा और लेशी सिंह जैसे नेताओं को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किए की संभावना है जो पिछली महागठबंधन सरकार में मंत्री थे।

जदयू के कितने नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है, यह स्पष्ट नहीं है।

राज्य मंत्रिपरिषद में 30 से अधिक सदस्य हो सकते हैं, वर्तमान में मंत्रियों की कुल संख्या नौ है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत तीन भाजपा से मंत्री हैं जबकि मुख्यमंत्री समेत चार जदयू से मंत्री हैं।

इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन भी मंत्री हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए

नीतीश कुमार के अलावा, विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने वाले अलग-अलग पार्टियों के 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

बिहार : छह दिनों में एक करोड़ से अधिक लोगों को मिला आयुष्मान भारत कार्ड

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया, ”बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने एबी पीएमजेएवाई के तहत राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को हर साल पांच लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्णय लिया है।”

PM मोदी दो मार्च को बिहार जाएंगे, बेगूसराय से 1.64 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ हाथ मिलाने के बाद अपने पहले बिहार दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो मार्च को 1.64 लाख रुपये से अधिक की राष्ट्रव्यापी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिनमें से 29,000 करोड़ की परियोजनाएं बिहार की हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बेगूसराय में शुरू होने वाली परियोजनाएं तेल, गैस, उर्वरक और रेलवे सहित कई क्षेत्रों से संबंधित हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उद्घाटन या शिलान्यास समारोह के साथ शुरू की जाने वाली इन परियोजनाओं में से 39 परियोजनाएं तेल एवं गैस क्षेत्र से जुड़ी हैं और 10 परियोजनाएं रेलवे की हैं। छह नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि मोदी नए सिरे से स्थापित बरौनी उर्वरक संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे जो न केवल यूरिया के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देगा बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ हफ्तों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में लाखों करोड़ रुपये की कई परियोजनाएं शुरू की हैं और वह लोकसभा चुनाव में अपनी सरकार की विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जोर देना चाहते हैं।

उन्होंने अक्सर इस बात पर प्रकाश डाला है कि देश जिस गति और पैमाने पर काम कर रहा है, वह अभूतपूर्व है।

यह 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के उनके एजेंडे के साथ भी मेल खाता है और यह दावा करता है कि विकास यात्रा जारी रखने के लिए तीसरी बार सत्ता में उनकी सरकार की वापसी आवश्यक है।

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए तेजस्वी यादव

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यहां पार्टी के जिला कार्यालय से सुबह यात्रा शुरू की और इस यात्रा के शाम को कैमूर जिले के मोहनिया के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है।

BJP के नंद किशोर यादव निर्विरोध बिहार विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए

भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव बृहस्पतिवार को निर्विरोध बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नए अध्यक्ष को आसन तक ले गए।