HRTC ने हमीरपुर-अयोध्या धाम बस के रूट और समय में किया बदलाव, यात्रियों के साथ-साथ निगम को भी हो रहा है फायदा

परिवहन निगम के इस फैसले के बाद अब यह बस दिल्ली से फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, वृंदावन, मथुरा, आगरा, लखनऊ, वाराबांगी, फैजाबाद होते हुए अयोध्या धाम पहुंच रही है जिससे यात्रियों में भी खुशी का माहौल है क्यूंकि इस बस से यात्रा करने वाले यात्री वृंदावन और मथुरा जैसे शहरों का भी भ्रमण कर सकेंगे।

कुरुक्षेत्र से अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।

मेरी भी है राम जी में आस्था, लेकिन राम के नाम पर नहीं होनी चाहिए राजनीति: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर पर आस्था पर कहा कि राम को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं भी अयोध्या गया राम मंदिर दर्शन के लिए भगवंत मान भी गए। मैं भी पूजा करता हूं और राम जी को मानता हूं, हनुमान जी को मानता हूं। लेकिन परेशानी तब होती है जब… Continue reading मेरी भी है राम जी में आस्था, लेकिन राम के नाम पर नहीं होनी चाहिए राजनीति: अरविंद केजरीवाल

उत्तराखंड के CM धामी अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या के लिए हुए रवाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपने पांच कैबिनेट सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए।

CM अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत सिंह मान ने सहपरिवार किये रामलला के दर्शन…

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अयोध्‍या पहुंचे जहां दोनों नेता नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे।

मंदिर नगरी में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के इस दौरे से एक दिन पहले उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उनकी सरकार के मंत्रियों और विधानमंडल के दोनों सदनों के 325 से अधिक सदस्यों ने रविवार को मंदिर में दर्शन किए थे जिसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य शामिल नहीं हुए थे।

‘आप’ के एक नेता ने बताया कि केजरीवाल व मान दोपहर करीब दो बजे अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचे। दोनों नेताओं ने हवाई अड्डे पर एकत्र मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की और राम जन्मभूमि की ओर बढ़ गए जहां वे रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे।

‘आप’ की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि दोनों नेता राम मंदिर में विशेष प्रार्थना में शामिल होंगे।

मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को छोड़कर उत्तर प्रदेश के दोनों सदन (विधानसभा और विधान परिषद) के करीब 325 विधायकों ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ रविवार को नवनिर्मित राम मंदिर में श्री रामलला का दर्शन पूजन किया।

राम मंदिर में आदित्यनाथ ने भगवान के सामने साष्टांग दंडवत कर पूजा-अर्चना की।

अयोध्‍या में गत 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान श्री राम के बालक रूप ‘श्री रामलला’ की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी। तबसे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ-साथ विभिन्‍न राज्‍यों की राजनीतिक हस्तियों और प्रमुख लोगों का मंदिर आना लगा हुआ है।

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए उत्तर प्रदेश के विधायक

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों के कई सदस्य नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन के लिए रविवार को राज्य की राजधानी लखनऊ से अयोध्या रवाना हुए। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को छोड़कर अधिकतर विधायकों ने अयोध्या जाने पर सहमति दी थी। मौर्य ने स्पष्ट रूप से… Continue reading रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए उत्तर प्रदेश के विधायक

22 जनवरी को सहस्रों शताब्दियों तक याद रखा जाएगा:- जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि जिस दिन अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई वह देश के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का दिन है जिसे सहस्रों शताब्दियों तक याद रखा जाएगा।

श्री रामलला के फिर दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से श्री रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में अमिताभ बच्चन को राम मंदिर जाते समय भारी सुरक्षा घेरे में देखा जा सकता है।

फिजी के प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किए

उप-प्रधानमंत्री बीमान प्रसाद ने अयोध्या एयरपोर्ट पर कहा कि ब्रिटिश काल में जब हमारे पूर्वज फिजी गए तो वो भारत से रामायण और गीता अपने साथ लेकर गए। आज भी फिजी में रामायण का पाठ होता है दीपावली मनाई जाती है।

काशी और मथुरा को लेकर मुस्लिम पक्ष से क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

अयोध्या तो बस झांकी है, मथुरा काशी बांकी है। ये नारे लंबे समय से लगते चले आ रहे हैं और हिन्दू समाज इन नारों के माध्यम से मुगलशासन में तोड़े गए हिन्दू मंदिरों को वापसी लेने की बात कहता है। ये नारा तब और जागृत हो गया जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने… Continue reading काशी और मथुरा को लेकर मुस्लिम पक्ष से क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?