22 जनवरी को सहस्रों शताब्दियों तक याद रखा जाएगा:- जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि जिस दिन अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई वह देश के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का दिन है जिसे सहस्रों शताब्दियों तक याद रखा जाएगा।

‘श्रीराम के ऐतिहासिक मंदिर निर्माण और श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा’ विषय पर राज्यसभा में चर्चा में हिस्सा लेते हुए नड्डा ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के लिए यह कभी राजनीतिक मुद्दा नहीं था और उसके कभी इसका राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं की।

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम बना दिए जाने के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए हुआ कहा कि वह पार्टी का अध्यक्ष होने के बावजूद उस समारोह का हिस्सा नहीं बन सके थे।उन्होंने उन पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘राम नाम कड़वा लागे, मीठा लागे दाम। दुविधा में दोनों गए, ना माया मिली ना राम। जोर से बोलो ‘जय सियाराम’।’’