कुरुक्षेत्र से अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि, 500 वर्षों के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है जिसे लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है और सभी अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए जा रहे है जिसके चलते ट्रेन को रवाना किया है।