HRTC ने हमीरपुर-अयोध्या धाम बस के रूट और समय में किया बदलाव, यात्रियों के साथ-साथ निगम को भी हो रहा है फायदा

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने हमीरपुर से अयोध्या धाम के बीच चलने वाली बसों के रूट और समय में फेरबदल किया है। परिवहन निगम ने बताया कि ऐसा करने से यात्रियों के साथ-साथ निगम को भी लाभ मिलेगा।

बता दें कि पहले यह बस दिल्ली के आनंद विहार से होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते अयोध्या पहुंचती थी। परिवहन निगम के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात्रि के समय ज्यादा यात्री नहीं होने के कारण परिवहन निगम को घाटा हो रहा था।

परिवहन निगम के इस फैसले के बाद अब यह बस दिल्ली से फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, वृंदावन, मथुरा, आगरा, लखनऊ, वाराबांगी, फैजाबाद होते हुए अयोध्या धाम पहुंच रही है जिससे यात्रियों में भी खुशी का माहौल है क्यूंकि इस बस से यात्रा करने वाले यात्री वृंदावन और मथुरा जैसे शहरों का भी भ्रमण कर सकेंगे।

बता दें कि हमीरपुर डिपो ने आदर्श आचार संहिता लागू होने से पूर्व ही बस के रूट और टाइमटेबल में फेरबदलाव कर दिया था।