HomeBreaking NewsSpaceX ने मुश्किल मानकर छोड़ा, लेकिन चीन ने किया कमाल, समुद्र में...

SpaceX ने मुश्किल मानकर छोड़ा, लेकिन चीन ने किया कमाल, समुद्र में रॉकेट बूस्टर को नेट से किया रिकवर

चीन ने अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए लॉन्ग मार्च-10A रॉकेट के पहले स्टेज को सफलतापूर्वक रिकवर किया है। खास बात यह रही कि बूस्टर को समुद्र में मौजूद नेट-आधारित ऑफशोर प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित कैप्चर किया गया। चीन का दावा है कि ऑर्बिटल रॉकेट के बूस्टर की इस तरह की रिकवरी का यह दुनिया का पहला सफल परीक्षण है।

हैनान से लॉन्च हुआ रॉकेट

चीन एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन (CASC) के अनुसार, लॉन्ग मार्च-10A रॉकेट को हैनान कमर्शियल स्पेस लॉन्च साइट से उड़ान भरी और लगभग छह मिनट बाद रॉकेट का पहला और दूसरा स्टेज अलग हो गया। इसके बाद पहला स्टेज नियंत्रित तरीके से समुद्र में बने रिकवरी प्लेटफॉर्म की ओर आया और नेट सिस्टम में सुरक्षित उतर गया।

रीयूजेबल तकनीक से घटेगी लॉन्च की लागत

रीयूजेबल रॉकेट तकनीक का लक्ष्य महंगे बूस्टर को हर मिशन के बाद दोबारा इस्तेमाल के लिए सुरक्षित वापस लाना है, जिससे अंतरिक्ष मिशनों की लागत कम हो सके। अब तक स्पेसएक्स जैसी कंपनियां ड्रोन शिप पर रॉकेट की लैंडिंग करती रही हैं, जबकि चीन ने नेट-आधारित रिकवरी सिस्टम का इस्तेमाल कर अलग तरीका अपनाया है।

चंद्र मिशनों और भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रमों को मिलेगा लाभ

लॉन्ग मार्च-10 रॉकेट सीरीज में चीन के मानव चंद्र मिशनों के लिए विकसित किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तकनीक से भविष्य में सैटेलाइट लॉन्च, स्पेस स्टेशन से जुड़े अभियान और चंद्र मिशन कम लागत में लॉन्च किए जा सकेंगे। हालांकि समुद्र में नेट के जरिए रॉकेट रिकवर करना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसमें रॉकेट की सटीक दिशा, मौसम और समुद्री परिस्थितियों का सही आकलन जरूरी होता है।

Read More

भूस्खलन से यमुनोत्री नेशनल हाईवे का 100 मीटर हिस्सा ध्वस्त, सयानाचट्टी के पास ट्रैफिक पूरी तरह ठप

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments