मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट यानी लेखानुदान को मंजूरी दे दी।

ईडी ने अरविंद केजरीवाल को जारी किया नया समन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 मामले में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पांचवां समन जारी किया है। ईडी ने केजरीवाल को 2 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ईडी द्वारा भेजे गए पिछले… Continue reading ईडी ने अरविंद केजरीवाल को जारी किया नया समन

Delhi Weather Update: सुबह कोहरा, अब बारिश ने बढ़ाई मुसीबत… दिल्ली में मौसम ने ली करवट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला और अब बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ने के आसार है।

आदतन हुड़दंग, लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करने वालों को आत्म निरीक्षण करना चाहिए-PM

लोकसभा चुनाव से पहले संसद का आखिरी सत्र शुरू होने से पूर्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश प्रगति की नयी उंचाइयों को छू रहा है।

सरकार से सवाल करने या इसके लिए जेल जाने से नहीं डरती: स्वाति मालीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य बनीं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उनका परिवार उनके सक्रिय राजनीति में आने से डरा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सरकार से सवाल करने या इसके लिए जेल जाने से नहीं डरतीं। बुधवार को सांसद पद की शपथ से… Continue reading सरकार से सवाल करने या इसके लिए जेल जाने से नहीं डरती: स्वाति मालीवाल

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 3 उड़ानों का बदला गया मार्ग

दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण बुधवार सुबह कम से कम 3 उड़ानों का मार्ग बदला गया। एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कई उड़ानों में देरी हुई। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े 9 बजे से बुधवार सुबह 7 बजे के बीच… Continue reading खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 3 उड़ानों का बदला गया मार्ग

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर बोले सौरभ भारद्वाज, कहा “यह दिनदहाड़े डकैती थी”

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद, दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर “डकैती” का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत “खुली चोरी” थी। यह एक दिनदहाड़े डकैती थी। चंडीगढ़ में, 36 पार्षद सीटें हैं, जिनमें से… Continue reading चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर बोले सौरभ भारद्वाज, कहा “यह दिनदहाड़े डकैती थी”

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, राजधानी के कुछ हिस्सों में छाया कोहरा

दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यह सोमवार को 22.6 डिग्री… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, राजधानी के कुछ हिस्सों में छाया कोहरा

75वें गणतंत्र दिवस की परेड में संस्कृति मंत्रालय की झांकी ने जीता प्रथम पुरस्कार

संस्कृति मंत्रालय की ‘भारत: लोकतंत्र की जननी’ थीम वाली झांकी को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल झांकियों में प्रथम पुरस्कार मिला है। संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि झांकी में परंपरा और नवोन्मेष का मिश्रण था तथा ‘‘भारत की सांस्कृतिक विरासत: जिसे अक्सर लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता… Continue reading 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में संस्कृति मंत्रालय की झांकी ने जीता प्रथम पुरस्कार

दिल्ली के उपराज्यपाल ने आईएसटीएम भवन के निर्माण के वास्ते पेड़ों को अन्यत्र लगाने की अनुमति दी

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने यहां पुराने जेएनयू कैंपस में सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंध संस्थान (आईएसटीएम) के भवन के निर्माण के लिए 134 पेड़ों को अन्य स्थान पर लगाने की अनुमति दे दी है। राजनिवास के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के वास्ते दो पेड़ों की कटाई की भी अनुमति दी गयी है। उन्होंने बताया कि इन पेड़ों को अन्यत्र लगाने के अलावा क्षतिपूर्ति के तौर पर 76.38 लाख रुपये की लागत से और 1340 (नये) पेड़ लगाये जायेंगे।

वन एवं वन्यजीव विभाग ने सक्सेना को बताया कि देशी प्रजातियों के 134 पेड़ों में से 132 को पुराने जेएनयू से हटाकर महरौली में लगाया जाएगा तथा विदेशी प्रजातियों के दो पेड़ों की क्षतिपूर्ति करने का भी प्रस्ताव है।

अधिकारियों ने बताया कि पेड़ों को अन्यत्र ले जाने/लगाने और उनकी कटाई के एवज में एक के बदले दस के अनुपात से क्षतिपूर्ति पौधरोपण किया जाएगा। इसके तहत आईएसटीएम बदरपुर में एनटीपीसी, इको पार्क में 1.40 एकड़ क्षेत्र में कुल 1340 पौधे रोपेगा।